Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में एक दिन में मिले 60 हजार से ज्यादा नए केस,मास्क पहनना एक बार फिर से अनिवार्य

 


कोरोना वायरस के मामलों में दोबारा तेजी आने के बाद अमेरिका के हाई रिस्क वाले इलाकों में टीके की दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए मास्क पहनना एक बार फिर से अनिवार्य हो गया है। डेल्टा वेरिएंट की वजह से कोरोना केसों में बढ़ोतरी के बाद यह फैसला लिया गया है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन डायरेक्टर रोशेल वेलेंस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मास्क पर लिए गए फैसले के बारे में बताया। उन्होंने इस दौरान यह बताया कि वैक्सीन असरदार है लेकिन कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की वजह से आगे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढें   बेनिन को ३–० से हराकर अर्जेंटीना ने कप्तान लियोनेल मेस्सी को दी सुखद विदाई

रोशेल ने कहा, ‘ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में सीडीसी टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को भी मास्क पहनने का सुझाव देता है।’

सीडीसी के डेटा के मुताबिक, दक्षिणी अमेरिका में सबसे ज्यादा संक्रमण देखा गया है। हालांकि, उत्तरपूर्वी जैसे देश के जिन हिस्सों में सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है, वहां कम्युनिटी ट्रांसमिशन की दर सीमित है। अमेरिका में प्रति एक लाख पर 100 से ज्यादा संक्रमण के मामले आने को हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया है।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – सभापति थापा मतदान स्थल में

हालांकि, सीडीसी की ही रिसर्च में दावा किया गया था कि टीका ले चुके लोग जब संक्रमित होते हैं, तो उनका वायरल लोड टीका न लेने वालों के बराबर ही होता है। सीडीसी का कहना है कि इस रिसर्च के बाद यह कहा जा सकता है कि वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी अन्य लोगों को संक्रमित कर सकते हैं।

सीडीसी ने मई माह में टीका पाए लोगों को मास्क न पहनने का सुझाव दिया था। हालांकि, सीडीसी ने लोगों से अपील की थी कि वे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते वक्त या अस्पताल जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नए केंद्रीय कार्यसमिति के लिए मतदान का समय फिर बदला, अब दोपहर 1 बजे होगा चुनाव

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com