Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानव तस्कर के चुंगल में फसी दो युवतियों को पुलिस ने किया बराममद

 


माला मिश्रा जोगबनी । नेपाल के 1 नंबर प्रदेश के बित्तामोड़ की दो युवती को नेपाल पुलिस ने मानव तस्करी के विरूद्ध कार्य कर रही सामाजिक संस्था व भारतीय पुलिस के सहयोग से मोतिहारी जिले के छौडादानी से रेस्क्यु किया गया है । जिला पुलिस कार्यालय झापा के अनुसार 21 वर्षीया मन्दिरा बस्नेत व उनकी 15 वर्षीया बहन राधिका बस्नेत को पुलिस द्वारा रेस्क्यु किया गया है। नेपाल से प्रलोभन दे कर भारत ले जा रही इन युवतियों को बिरगंज तथा भारतीय पुलिस के सहयोग से बरामद करने की बात कही गई। रेस्क्यु की गई युवतियां संस्था के के रेस्क्यू सेंटर में रखी गई है जहां उनकी काउंसिलिंग की जा रही है। इस मामले में दो महिला को पुलिस गिरफ्तार कर आगे की करवाई कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *