Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 30 जुलाई: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 

राशिफल-
मेष-नेत्र रोग और सिरदर्द की पीड़ा से परेशान रहेंगे। खर्च की अधिकता के कारण मन तनावग्रस्‍त रहेगा। काल्‍पनिक भय से परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। मन खराब रहेगा। प्रेम मध्‍यम रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-मानसिक स्थिति अच्‍छी रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार तीनों बहुत अच्‍छा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-नौकरी-चाकरी में इजाफा, कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   राप्रपा के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हैं कमल थापा

कर्क-मन धार्मिक बना रहेगा। यात्रा भी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार पूरा-पूरा साथ देगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

सिंह-थोड़ा जोखिम बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और संतान पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्‍छा समय नहीं कहा जाएगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-शत्रु उपद्रव और शमन दोनों संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍मय, प्रेम और व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   हमने बालेन शाह के पैर में गेंद दे दिया है अब गोल करने का काम उनका है – रवि लामिछाने

वृश्चिक-मन उद्ध‍िग्‍न रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक चलते रहेंगे। केसर का तिलक लगाएं।

धनु-कलह से बचें। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थ्‍िाति में पहले से सुधार और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक-ठाक चलते रहेंगे। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-थोड़ा ध्‍यान देकर चलने की जरूरत है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। अपनों की सहायता की वजह से बिना रुके आगे बढ़ेंगे। जो आपने सोचा है उसे लागू करें। प्रेम,व्‍यापार पूरा-पूरा साथ देगा। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   महेश सम्मानचिन्ह 2026 समारोह संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का हुआ सम्मान

कुंभ-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। पूंजी निवेश अभी रोक दें। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि, धनागमन होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति मध्‍यम है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-सफलतादायक दिन है। जैसा चाहेंगे वैसा होगा। जिस चीज की जरूरत होगी। उसकी उपलब्‍धता होगी। प्रेम की समीपता, संतान की समीपता, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम बा‍की सब ठीक-ठाक दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *