Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जरूरतमंदों का सेवा ही लायंस : पास्ट गभर्नर फूल कुमार लालवानी

 


माला मिश्रा बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर के एक होटल में कोरोना काल के शुरूआत से ही जरुरतमंदों के बीच सेवा में सक्रिय लायंस, लियो क्लब के मेंबर को हौशला अफजाई हेतु एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का अध्यक्षता लायंस क्लब ऑफ ग्लोबल का अध्यक्ष मोहम्मद नशरूल ने किया वही संचालन लायंस सुभाष यादव कर रहे थे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायंस का पास्ट गवर्नर फूल कुमार लालवानी ने लायंस, लियो कार्यकर्ता का प्रशंसा करते हुए कहा कि आप अपने काम मे व्यस्त है तो लायंस से जुड़ जाइए। अगर आप खाली हाथ बैठे है जो इसमें जुड़ने का जरूरत नही है । लायंस कभी नही कहता कि आप अपना काम , पढाई छोड़कर सेवा कीजिए । बल्कि व्यस्त समय मे थोड़ा समय देना कहता है । उन्होंने लायंस का कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला । इस मौके पर मकालू टेलीविजन का पत्रकार नवीन कर्ण, एभी टेलीविजन का पत्रकार बीरेन्द्र कुमार साह, हिन्दुस्तान दैनिक का पत्रकार वरुण मिश्रा को सम्मानित किया । मौके पर जोन चेयरपर्सन सत्तार अंसारी ने भी लायंस के कई टिप्स दिए । इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि लायंस डॉ सैयद बकार अहमद पूर्व अध्यक्ष क्रमशः दिलशाद अहमद, अजय अधिकारी , युवा समाजसेवी चांद बाबू इराकी, नवीन कर्ण, बीरेन्द्र कुमार साह ने भी अपने विचार रखे । इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस व लियो के कार्यकर्ता सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   नेपाल पीडित लगानीकर्ता लेनदेन संघर्ष समिति मधेश प्रदेश का विरोध प्रर्दशन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com