Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस में ऑक्सीजन की पाइप लाइन फटने के कारण 9 कोरोना रोगियों की मौत

 

मॉस्को, रायटर।

रूस की राजधानी मॉस्को के दक्षिणी शहर व्लादिकाव्काज के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की खराबी के चलते 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। भूमिगत ऑक्सीजन पाइप लाइन के फटने से वार्ड में आपूर्ति की कमी हो गई, इसके चलते 9 कोरोनो वायरस रोगियों की मौत हो गई। वार्ड में कुल 71 लोगों का इलाज चल रहा था। पाइप लाइन फटने के बाद सभी को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो रही थी। दक्षिणी शहर व्लादिकाव्काज से लगभग 80 किमी दूर यह घटना हुई।

यह भी पढें   जब संकल्प पवित्र हो और बुद्धि ईश्वर को समर्पित, तब कोई संघर्ष व्यर्थ नहीं जाता : बिमल सर्राफ

घटना के कुछ देर बाद नॉर्थ ओसेशिया के कार्यवाहक प्रमुख सर्गेई मेन्यालो ने कहा कि चिकित्सा कर्मचारियों ने वेंटिलेटर पर रहने वाले मरीजों को ऑक्सीजन टैंक से जोड़ना शुरू कर दिया है। अस्पताल में और ऑक्सीजन टैंक आने शुरू हो गए हैं। वहीं, अब इस पूरे मामले पर रूस की सरकार की ओर से जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

रूस में कोरोना के नए मामलों में अभी भी कमी नहीं आ रही है। बीते शनिवार को रूस में कोरोना के 22,866 नए मामले सामने आए जबकि 787 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआइ ने स्‍पुतनिक के हवाले से बताया था कि रूस में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,447,750 हो गया है जबकि महामारी से 164,881 लोगों ने जान गंवाई है। महामारी से देश की राजधानी मास्‍को सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां बीते 24 घंटे में 2,761 नए मामले सामने आए। हालांकि, एक दिन में 15,669 लोग अस्‍पतालों से डिस्‍चार्ज किए गए। रूस में बिना लक्षण वाले मरीजों ने चिंता और बढ़ा दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com