Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रवासी भारतीय कर रहे स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, टाइम्स स्क्वायर पर सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा

 

न्यूयार्क, प्रेट्र।

भारत में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर जबर्दस्त उत्साह है और जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। यही नहीं दुनिया के तमाम देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी स्वतंत्रता दिवस पर जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। इस दिन अमेरिका में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होंगे। इस बार अमेरिका में रहने वाले भारतीय टाइम्स स्क्वायर पर सबसे बड़ा तिरंगा फहराएंगे।

टाइम्स स्क्वायर के बिल बोर्ड पर स्वतंत्रता दिवस का 24 घंटे प्रदर्शन होगा

यह भी पढें   मकवानपुर माइक्रोबस दुर्घटना अपडेट – १० लोगों की मृत्यु, ५ गंभीर रुप से घायल

भारतीय प्रवासियों के संगठन फेडरेशन आफ इंडियन एसोसिएशन (एफआइए) न्यूयार्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। टाइम्स स्क्वायर के बिल बोर्ड पर स्वतंत्रता दिवस का 24 घंटे प्रदर्शन होगा। इसके अलावा अमेरिका में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 15 अगस्त को एंपायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय तिरंगे के तीनों रंगों की रोशनी से सजाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का समापन हडसन नदी में एक बड़े क्रूज पर शानदार रात्रि भोज के साथ संपन्न होगा। इसमें अमेरिकी सरकार के शीर्ष अधिकारी, विशेष अतिथि और भारतीय समुदाय के लोग शामिल होंगे।

यह भी पढें   आभा फाउंडेशन नेपाल ने 35 व्रतियों के बीच साड़ी का किया वितरण

न्यूयार्क में महावाणिज्य दूत रंधीर जैसवाल फहराएंगे तिरंगा

प्रवासियों के संगठन एफआइए ने टाइम्स स्क्वायर पर पिछले साल भी तिरंगा फहराया था। संगठन के चेयरमैन अंकुर वैद्य ने बताया कि पिछले साल पहली बार टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया गया था। अब यह परंपरा जारी रखने का फैसला किया गया है। इस बार टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा भारत के न्यूयार्क में महावाणिज्य दूत रंधीर जैसवाल फहराएंगे। यह तिरंगा छह फीट चौड़ा और दस फीट लंबा होगा। पोल की ऊंचाई 25 फीट रहेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com