Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने कहा, तालिबान अब खुला नजरिया रखता है और वो काफी विवेकशील हैं

 

चीन ने कहा कि इस आतंकवादी संगठन का आकलन उसके काम के जरिए होना चाहिए। वो अब पहले की तरह क्रूर नहीं रहा। चीन की तरफ से कहा गया है कि तालिबान अब खुला नजरिया रखता है और वो काफी विवेकशील हैं। हमें आशा है कि वो अपने वादे जरुर पूरा करेंगे। जिसमें महिला के अधिकार की रक्षा की बात भी कही गई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुया चुनिइंग ने कहा कि कि हालांकि, अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हैं। विश्वास है कि अफगान तालिबान अब गुजरे हुए कल को दोहराएंगा नहीं। अब उनका नजरिया साफ है, पहले की तुलना में।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन द्वारा संबोधन... कहा ..घटना की तत्काल निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जाँच की जाएगी

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान के नेता और उनके प्रवक्ताओं ने खुलकर कहा है कि तालिबानी संगठन लोगों की समस्याओं खत्म करने की दिशा में काम करेगी। वो अपनी आकांक्षाओं को पूरा करें ताकि एक इस्लामिक सरकार बना सके। मीडिया से बातचीत में जब हुया से पूछा गया कि क्या चीन ने तालिबान से बातचीत की है कि जब तालिबान अफगानिस्तान में सरकार बनाएगा तब क्या बीजिंग उसे मान्यता देगा? इसके जवाब में उसने कहा कि दरअसल, हम देश की संप्रभुता का सम्मान करते हैं…पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान में हुए बदलाव के बाद चीन लगातार अफगान-तालिबान से बातचीत कर रहा है। चीन ने साफ किया है कि अफगान में सरकार बनने के बाद यह तय किया जाएगा कि उनसे डिप्लोमैटिक रिश्ते रखने हैं या नहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com