Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिभिन्न संगठनों द्वारा नेपाल-भारत सीमा पर तीन हजार लोगों के बीच मास्क बितरण

 


माला मिश्रा, जोगबनी बिराटनगर । भारत नेपाल के बीच आवाजाही कर रहे लगभग तीन हजार लोगों के बीच मास्क बितरण व जनचेतना अभियान चलाया गया । एक मास्क को कई दिनों तक पहनने से बचने का अपील किया गया । यह आयोजन जोगबनी मुख्य नाका के नेपाल क्षेत्र बेरियर एक मे किया गया । कार्यक्रम का आयोजन एलपी गैस बिक्रेता संघ मोरंग , नेपाल सोनार समाज सेवा समिति, जिला ट्राफिक कार्यालय मोरंग, इलाका प्रहरी कार्यालय रानी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर एलपी गैस बिक्रेता संघ मोरंग का अध्यक्ष गणेश कुमार साह, नेपाल सोनार समाज सेवा समिति का अध्यक्ष महेश कुमार साह , जिला ट्राफ़िक कार्यालय का इंस्पेक्टर चंद्र बहादुर खड़का, इलाका प्रहरी कार्यालय रानी का इंस्पेक्टर प्रकाश राउत ने बारी बारी लोगो के बीच मास्क बितरण किया । इस मौके पर एलपी गैस बिक्रेता संघ मोरंग का उपाध्यक्ष दीपेन्द्र श्रेष्ठ , सचिव सुधीर यादव , पूर्व अध्यक्ष व सलाहकार विकास लालवानी , बरिष्ठ सलाहकार बीरेन्द्र कार्की , सलाहकार संतोष रौनियार , प्रदेश महासचिव सूर्यमान ब्रजचार्य , समाजसेवी शिव नारायण गुप्ता , दिनेश कुमार साह, पवन साह , पदम सरदार , ट्राफ़िक सब इंस्पेक्टर बिनोद कुमार ख़ातिवाड़ा, ट्राफ़िक एएसआई श्याम सुंदर पोखरेल सहित अन्य लोग सक्रिय दिखे । इस मौके पर नेपाल पुलिस , एपीएफ के जवान तथा स्थानीय लोग भी मौजूद थे । आयोजक के ओर से बताया गया यह अभियान शहर के विभिन्न जगहो नियमित रूप से जारी रहेगा ।

यह भी पढें   साहित्य दो देशों के बीच सेतु का कार्य करता है – झलनाथ खनाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *