जोगबनी स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मास्क बितरण व जनचेतना अभियान ।

माला मिश्रा जोगबनी/ बिराटनगर । जोगबनी से सटे नेपाल के एक नंबर बेरियर में भारत नेपाल के बीच आवाजाही कर रहे लोगो के बीच
मास्क बितरण कर कोरोना महामारी से बचाव हेतु जनचेतना अभियान चलाया गया ।
लायंस क्लब बिराटनगर रानी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में नेपाल कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता पहुच लायंस और लियो कार्यकर्ताओ को हौशला अफजाई किया । उन्होंने क्लब का प्रशंसा करते हुए कहा की अभी भी कोरोना का प्रकोप है इसलिए मास्क लगाना जरूरी है । उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग कोरोना गाइडलाइन जारी किया हुआ है उसका पालन जरूर करे , आप खुद बचे और लोगो को भी बचाए ।उन्होंने इस तरह का कार्यक्रम को निरंतर करते रहने का भी अपिल किया । इस मौके पर क्लब का जीतू रजक , कमलेश गुप्ता व अन्य कार्यकता सक्रिय हो लोगो के बीच मास्क बितरण किया ।
जीतू रजक, संभु कार्की, दिलीप राम,संदीप बागरिया, कमलेश गुप्ता, गजराज साह, बिनोद बनिया युवराज गिरी, अमन शाह तथा लियो क्लब का
गुड्डू सिंह , हेमंत रजक, रमेश शर्मा,अनिकेत ठाकुर ,साइमन साह , छया साह
आलोक ठाकुर, काजल साह, कुन्दन साह , प्रजीत साह , चंदन शर्मा , कार्तिक ठाकुर , नरेश साह , नीरज साह , रणवीर यादव , सुजल रजक , सज्जाद हुसैन , शंकर साह , रोशन साह सक्रिय दिखे ।



