Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय स्तर की अग्रराखी लेख प्रतियोगिता सुसंपन्न

 

रक्षाबंधन के सुअवसर पर 28 अगस्त को नेपाल अग्रवाल महिला संगठन त. स. द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित द्वितीय “अग्र राखी लेख प्रतियोगिता 2078 ” भव्य रूप में सम्पन्न हुई । ये कार्यक्रम साहित्यकार एवं समाजसेवी श्री लक्ष्मण नेवटिया के अभिभावकत्व में, साहित्यकार इन्दु तोदी के निर्देशन में तथा वर्तिका खेतान-विराटनगर के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ जिसमें सहसंयोजक थीं लता अग्रवाल-धरान, श्यामा अग्रवाल -धनगढी,मुनमुन अग्रवाल- विर्तामोढ, आरती अग्रवाल-जनकपुर,सोनिया अग्रवाल- काठमाडौँ, सोनी अग्रवाल-वीरगंज ।
वर्तमान स्थिति का ज्वलंत मुद्दा केवल एक बच्चे को जन्म देने की फैशनको ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी भाषा मे ये प्रतियोगिता करायी गई जिसका शीर्षक था “एक ही बच्चै की चाहत रैयां, “राखी” रैसी सुरक्षित कैयां” । इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 66 प्रतियोगियों के लेख आये और सर्वश्रेष्ठ ग्यारह घोषित किए गए । जो हैं क्रमश: प्रथम- कविता अग्रवाल, हरिओन, द्वितीय- मीरा खेतान, बीरगंज, तृतीय- संतोष तुलस्यान, बीरगंज, सान्त्वना-निशा अग्रवाल, अलका अग्रवाल – धरान, छठे स्थान पर सोनू तोदी – धरान, सातवें पर – अनु अग्रवाल- धुलबारी, आठवें स्थान पर चार बहनें क्रमशः अनु अग्रवाल, पूजा अग्रवाल -धरान, सुनीता राजगढ़िया-बीरगंज, रश्मि अग्रवाल – धनगढ़ी।
कार्यक्रम के सम्मानित निर्णायक श्री सुलोचना धनावत (रायपुर), श्री गोविंद झुनझुनवाला (विराटनगर) और श्री किशन अग्रवाल (धरान) हैं। सभी निर्णायकों को फ्रेम्ड आभारपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिया गया और सर्वश्रेष्ठ पाँच को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया और छठे से ग्यारहवें स्थान के विजेताओं को पदक से सम्मानित किया गया । उनके घरों तक ट्राफी और मेडल पहुंचाए जाएंगे। प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई । जूम को कोऑर्डिनेट करने में पूजा अग्रवाल-धरान और अंकिता अग्रवाल हैटौडा का बिशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम शुरू से अंत तक बहुत ही सुचारू और भव्य तरीके से संपन्न हुआ ।
बर्तमान के समयानुसार करायी गई इस प्रतियोगिताको चारों तरफ से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिल रही है।

यह भी पढें   सप्तरी   जिला के बोदेबरसाइन में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

रिपोर्ट-
वर्तिका खेतान
कार्यक्रम संयोजक

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com