Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 4 सितंबर : मेष राशि वाले खरीदेंगे घर और गाड़ी, सिंह व धनु का मन रहेगा अशांत, जानें अन्य राशियों की स्थिति

 

राशिफल-
मेष – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है लेकिन कलह से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी है। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ – पराक्रम रंग लाएगा। कोई व्‍यापार, उद्योग-धंधा शुरू करना चाहते हैं तो शुरू करें, अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

मिथुन – धनागमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य बढ़िया, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी लेकिन प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   अपेक्षाओं का बोझ ही मनुष्य के दुःख का सबसे बड़ा कारण है : बिमल सरार्फ

कर्क – सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह – चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा व्‍यथित है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम मध्‍यम, संतान मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। सफेद वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या – आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य बढिया, प्रेम और व्‍यापार भी अच्‍छा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   पेप्सीकोला फुटबॉल ग्राउंड के नजदीक लगी आग

तुला – राजनीतिक लाभ, कोर्ट-कचहरी में विजय, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक – रुका हुआ काम चल पड़ेगा। भाग्‍यवश कुछ काम होंगे। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य बढ़िया, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

धनु – स्थिति थोड़ी जोखिम भरी है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति सही चल रही है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। उनका अभिषेक करें।

मकर – जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत में लगी आग

कुंभ – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मीन – विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम दिख रहा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। फिर भी प्रेम बना रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com