Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला में चौरसिया समाज द्वारा रक्तदान कार्यक्रम

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल  । बाँके जिला में पहली वार चौरसिया समाज नेपाल जिल्ला कार्य समिति बाँके ने रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन भाद्र १९ गते शनिवार को किया ।

रक्तदान जीवनदान मूल नारा के साथ कोरोना महामारी के समय में बाँके जिला में खून की अभाव होने न देने के लिये नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–८ नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में चौरसिया समाज के अलावा भी स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने वह रक्तदान कार्यक्रम में २३ लोगों रक्तदान किया ।

चौरसिया समाज नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष शिवाजी चौरसिया, समाज के बाँके जिला अध्यक्ष रमेश कुमार नाग, डा. प्रकाश नाग, डा.रबि भूषण प्रसाद चौरसिया, पप्पु कुमार जायसवाल लगायत लोगों ने संयुक्त रुप में खून संकलन करनेवाली पाकेट को प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्राविधिको  हस्तान्तरण किया था क।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ : 22 भदौ को राष्ट्रीय शोक, 23 को ‘जेन–जी शहीद दिवस’ पर सार्वजनिक अवकाश

वह रक्तदान  कार्यक्रम में चौरसिया  समाज नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष शिवाजी चौरसिया और बाँके जिला के अध्यक्ष रमेश कुमार नाग ने १–१ प्वाइन खून देकर कार्यक्रम की उद्घाटन किया था । इसी तरह वह रक्तदान कार्यक्रम में बीरेन्द्र कुमार शर्मा, पप्पु गोडिया, कमलेश कुमार लखेर, पवन कुमार कुम्हार, दिनेश प्रसाद तमोली, रबिन्द्र कुमार तमोली, दिपक कुमार नाग, भरम रावत, अमर खत्री, राम गोपाल तमोली, बाउर तमोली, पंकज तमोली, बिनोद कुमार तमोली, बंशीलाल नाग, रितेश नाग, सन्तोष कुमार चौधरी, धर्म बडुवाल, रमेश तमोली, शिव कुमार जायसवाल, सुभेन्द्र तुलाधर, रोहित नाग, लगायत लोगों ने रक्तदान किया था ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल का संयुक्त रेस्क्यू अभियान: चिलिमे सुरंग में मलबा हटाने का काम तेज

वह  कार्यक्रम की सञ्चालन शिरिष कुमार नागद्वारा सञ्चालन किया गया रक्तदान कार्यक्रम में डा. प्रकाश नाग, डा.रबि भूषण प्रसाद चौरसिया, महेन्द्र उच्च माध्यमिक बिद्यालय रानी तलाव नेपालगन्ज के पूर्व प्राचार्य पूरन चन्द्र तमोली, चौरसिया समाज नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष शिवाजी चौरसिया और बाँके जिला के अध्यक्ष रमेश कुमार नाग लगायत लोगों ने रक्तदाताओं को प्रमाण –पत्र बितरण किया था ।

वह कार्यक्रम में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–११ पासाङ्ग ल्हामु मार्ग स्थित बैष्णवी हास्पिटल प्रा.लि.के डा.सुरेश कुमार नाग के सहयोग में सम्पूर्ण रक्तदाता लगायत अन्य सहभागियों का ग्लुकोज (सुगर) की जाँच राज कुमार यादव और सन्तोष ताम्राकार ने निःशुल्क किया था ।

वह रक्तदान कार्यक्रम में चौरसिया समाज बाँके के सचिव रमेश चौरसिया, कोषध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैसवाल, समाज के सल्लाहकार परशुराम नाग, अनिता तमाोली, मोतीराम तमोली, कसौंधन बैश्य समाज बाँके के अध्यक्ष नन्दलाल बैश्य लगायत कोहलपुर नगरपालिका, जानकी गावँपालिका और नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के विभिन्न  जगाह में बसोबास  करते आ रहें समाज के स्वजातीय बन्धुओं की भी सहभागिता रही थी । इसी तरह कुछ ही दिनों में चौरसिया समाज बाँके की आयोजन में कोहलपुर नगरपालिका वार्ड नं.–१४ हवलदारपुर में बाउर तमोली के संयोजकत्व में रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन किया जाएगा । वह रक्तदान कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के होमराज गिरी, सन्दिप आचार्य, उपासना सुनार, रिता न्यौपाने, केसरसिंह डाँगी, बीरेन्द्र योगी प्राविधिक में सहयोग किया था ।

यह भी पढें   १० दिन के बाद त्रिशुली –३ सुरंग से एक जीवित व्यक्ति का उद्धार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com