Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्टिफिकेट कोर्स से अलंकृत हुई इंदौरी पहलवान जमील खान – छाया शर्मा को कुश्ती डिप्लोमा में मिली इंटर्नशिप

 

 

इंदौर : मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र इंदौर के पहलवान जमील खान ने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला (पंजाब) से कुश्ती खेल प्रशिक्षण में सर्टिफिकेट कोर्स उत्तीर्ण किया । वही प्रदेश की छाया शर्मा ने भी नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला (पंजाब) से एक वर्षीय कुश्ती प्रशिक्षक डिप्लोमा पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप प्राप्त की है । उन्हे भारतीय खेल प्राधिकरण मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र इंदौर दिया गया है | जहा वह अंतरराष्ट्रीय पहलवान व कुश्ती कोच सरवर मंसूरी के अंडर 2 महीने की इंटर्नशिप प्राप्त करेगी |

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतियों पर होगी चर्चा

इस अवसर पर अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपाशंकर बिश्नोई, केंद्र प्रभारी मनोहर सिंह नगर जिम्नास्टिक कोच व मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र के कोच अंतरराष्ट्रीय पहलवान सरवर मंसूरी ने आज केंद्र पर दोनों कोचों का स्वागत किया और बधाइयां दी | एक वर्षीय कुश्ती प्रशिक्षक डिप्लोमा पाठ्यक्रम में 2 महीने की इंटर्नशिप दी जाती है परंतु सर्टिफिकेट कोर्स मे ऐसे कोई व्यवस्ता नहीं है कार्यक्रम में कृपाशंकर ने साईं एसटीसी एक्सटेंशन सेंटर मल्हार आश्रम इंदौर इंचार्ज जिमनास्टिक कोच मनोहर सिंह नागर से अनुरोध किया कि हम अपने स्तर पर ऐसी व्यवस्था करें कि जमील खान को भी प्रशिक्षण देने का अवसर मिले ताकि वह भी प्रशिक्षण में दक्षता प्राप्त कर सकें |

यह भी पढें   स्थानीय सरकार के महत्त्वपूर्ण दायित्वों में से एक यातायात सेवा का विस्तार भी है – सुनीता डंगोल

कृपाशंकर बिश्नोई ने 2 महीने की इंटर्नशिप के बारे मे जानकारी दी |

कृपाशंकर बिश्नोई ने दोनों कोचों की उपलब्धियों से बच्चों को अवगत कराते हुए कहा कि आपने कई बार सुना होगा कि कुश्ती डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अंतिम चरण में छात्रों को इंटर्नशिप भी दी जाती है। इंटर्नशिप नौकरी पाने से पहले का एक कदम है जिसमें आपको किसी खेल अकादमी, अखाड़े या किसी संगठन में सीमित समय के लिए काम करना होता है ताकि आप उस नौकरी को सीख सकें। कृपा ने कहा की नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला द्वारा दिये जाने वाली इंटर्नशाला एक ऐसा मंच है जहां आप अपने कौशल के अनुसार किसी भी खेल शैली में इंटर्नशिप पा सकते हैं जो भविष्य में आपके नौकरी के अनुभव को बढ़ाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com