Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन की पाकिस्तान को चेतावनी मुआवजा नहीं तो काम नहीं

 

चीन ने दासू डैम प्रोजेक्ट में मारे गए चीनी इंजिनियरों के लिए पाकिस्तान से 285 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। पाकिस्तानी अखबार बिजनेस रिकॉर्डर की एक रिपोर्ट मुताबिक चीन चाहता है कि रुके हुए प्रोजेक्ट पर फिर से काम शुरू करने से पहले मुआवजा दिया जाए। बता दें कि 14 जुलाई 2021 को 9 चीनी इंजीनियर, दो स्थानीय लोग और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दो कर्मी एक हमले में मारे गए थे। इस हमले में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। विस्फोटक से लदी हुई कार ने प्रोजेक्ट पर जा रही टीम की बस को टक्कर मार दी थी जिसके बाद बस खाई में गिर गई थी।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

बिजनेस रिकॉर्डर की रिपोर्ट मुताबिक जल संसाधन सचिव शाहजेब खान बंगश के मुताबिक जुलाई में चीनी इंजिनियरों पर हमले के बाद से प्रोजेक्ट में सिविल काम ठप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी नागरिकों को मुआवजा के मसले पर हाई लेवल पर बातचीत हो रही है।

विदेश मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, गृह मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय और चीनी दूतावास मुआवाजे के पैकेज के साथ-साथ प्रोजेक्ट पर फिर से काम करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि संबंधित मंत्रालयों ने मामले को लेकर एक कमिटी का गठन किया था जिसने दासू प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजे को लेकर विचार-विमर्श किया है। कमिटी ने एक उप कमिटी का गठन किया है जिसमें सभी मंत्रालय के सीनियर अधिकारी शामिल हैं जो चीनी दूतावास से मुआवाजे पैकेज को लेकर बातचीत करेंगे। जल संसाधन सचिव को उम्मीद है कि मसले को एक-दो हफ्ते में सुलझा लिया जाएगा और जल्द ही साइट पर फिर से सिविल वर्क शुरू हो सकेगा।

यह भी पढें   एमाले सांसदों का च्यासल में अन्तरक्रिया

चीनी फर्म चाइना गेझोउबा ग्रुप कॉर्प जिसने हमले के बाद दासू प्रोजेक्ट पर काम करना बंद कर दिया था। ग्रुप ने पाकिस्तान सरकार की गुजारिश के बाद भी काम दोबारा नहीं शुरू किया था। कंपनी का कहना है कि तब तक काम नहीं शुरू हो सकेगा जब तक कि मुआवजा पैकेज नहीं मिलता और चीनी नागरिकों को और अधिक सुरक्षा नहीं दी जाती।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *