Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. १ में प्रदेशसभा बैठक स्थगित करने के लिए कांग्रेस और एमाले की मांग

 

विराटनगर, २४ अक्टूबर । आज आइतबार के लिए तय प्रदेश नं. १ स्थित प्रदेशसभा बैठक स्थगित करने के लिए नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले ने मांग की है । कार्यसूची अनुसार आज मुख्यमन्त्री भीम आचार्य संसद् से विश्वास का मत लेने जा रहे हैं । बताया जाता है कि मुख्यमन्त्री आचार्य के पक्ष में नेपाली कांग्रेस के ३ और एकीकृत समाजवादी के १ सांसद् फ्लोर क्रस करने जा रहे हैं ।
यही सूचना भायरल होने के कारण नेपाली कांग्रेस ने शुरु में मौलिक रुप में प्रदेशसभा बैठक स्थगित करने के लिए आग्रह किया था । लेकिन बाद में सभामुख प्रदीप कुमार भण्डारी को एक पत्र लिखते हुए बैठक स्थगित करने के लिए कहा है । कांग्रेस प्रमुख सचेतक केदार कार्की का दावा है कि प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा पूर्वी नेपाल भ्रमण के लिए आ रहे है, इसीलिए बैठक स्थगित करने के लिए कहा गया है ।
लेकिन कांग्रेस निकट स्रोत को ही कहना है कि बाहनाबाजी जो भी हो, पार्टी के ही तीन सांसद् फ्लोर क्रस के लिए तैयार हैं, इसीलिए बैठक स्थगित करने के लिए कहा है । इधर नेकपा एमाले ने भी कार्तिक १५ के बाद बैठक रखने के लिए मांग किया है । एमाले प्रमुख सचेतक बुद्धिकुमार राजभण्डारी ने कहा कि इस अवधि में पार्टी की विविध कार्यक्रम है, इसीलिए बैठक स्थगित करने के लिए कहा गया है । कांग्रेस और एमाले की ओर से बैठक स्थगित करने के लिए अनुरोध होने पर प्रदेशसभा बैठक अनिश्चित है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *