Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. १ प्रदेशसभा बैठक स्थगित

 

विराटनगर, २४ अगस्त । प्रदेश नं. १ प्रदेशसभा बैठक कार्तिक १५ गते तक के लिए स्थगित की गई है । प्रदेसभा सचिवालय ने आइतबार अपरान्ह एक सूचना जारी करते हुए बैठक स्थगित किया है ।
जारी सूचना में कहा गया है कि प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस और सत्ताधारी दल नेकपा एमाले की ओर से प्रदेशसभा बैठक स्थगित करने के लिए की गई आग्रह को मध्यनजर करते हुए बैठक स्थगित की गई है ।
स्मरणीय है, गत शुक्रबार मुख्यमन्त्री भीम आचार्य ने विश्वास का मत प्राप्ति के खातिर प्रदेशसभा में प्रस्ताव पेश किया था, इसके संबंध में विमर्श करने के लिए आज आइतबार के लिए प्रदेशसभा बैठक आह्वान हुआ था । लेकिन सांसदों की फ्लोर क्रास संबंधी सूचना सार्वजनिक होते ही प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले बैठक स्थगित करने के लिए मांग किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *