Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टियों के बीच सहमति होने पर ही एमसीसी पास हो सकता हैः मंत्री खडका

 
नारायण खड्का, फाईल तस्वीर

उदयपुर, २५ अक्टूबर । विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का ने कहा है कि राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति होने के बाद ही एमसीसी सम्झौता को पारित किया जाएगा । नेपाल प्रेस यूनियन द्वारा सोमवार उदयपुर जिला सदरमुकाम गाइघाट में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा किसभी पक्षों के बीच चर्चा और आम सहमति के बाद ही एमसीसी पारित किया जाता है र
मंत्री खडका ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार एमसीसी को पारित करने के लिए गठबंधन के भीतर व्यापक चर्चा करेगी । उन्होंने कहा कि एमसीसी पास करने के लिए विपक्षी नेकपा एमाले सहयोग भी जरुरी है, इसीलिए एमाले के साथ विमर्श करने के लिए भी सरकार तैयार है ।
मन्त्री खड्का ने कहा कि क त्रियुग नदी के कटाव को नियंत्रित करने के लिए उनकी पहल पर त्रियुग नदी कटाव नियंत्रण परियोजना की स्थापना की गई है और इसके लिए ८ अरब रुपये का बजट दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *