Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले विवादः लिखित इस्तीफा दे रहे हैं भीम रावल

 
भीम रावल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २५ अक्टूबर । नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष भीम रावल १० सूत्रीय समझौता कार्यान्वयन कार्य समिति से लिखित इस्तीफा दे रहे हैं । कुछ दिन पहले उन्होंने मौखिक रुप में इस्तीफा घोषणा किया था ।
प्राप्त सूचना अनुसार पार्टी के अन्दर १० सूत्रीय सम्झौता कार्यान्वयन ना होने के कारण रावल समिति से इस्तीफा देने की मनस्थिति में पहुँचे हैं और पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली से मिलकर लिखित रुप में अपना इस्तीफा देने की तैयारी में हैं ।
स्मरणीय है, मधव कुमार नेपाल के नेतउत्व में एमाले विभाजन होने से पहले भाद्र २६ गते की गई पार्टी एकता संबंधी १० सूत्रीय सम्झौता कार्यान्वन के लिए पार्टी अध्यक्ष ओली अनिच्छुक दिखाई दे रहे हैं । अध्यक्ष ओली अपने निकट व्यक्तियों से कहते हैं कि उक्त १० सूत्रीय सम्झौता नेता माधव नेपाल के लिए था, आज वही पार्टी में नहीं हैं तो उक्त सम्झौता कार्यान्वयन करने की जरुरी भी नहीं है ।
लेकिन तत्कालीन समय में माधव नेपाल के पक्ष में रहे (जो आज एमाले में हैं) नेता गण उक्त १० सूत्रीय सम्झौता कार्यान्वयन के लिए लॉबिग कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *