Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिर्फ भाषण और लिखित दस्तावेज से देश समृद्ध होनेवाला नहीं हैः मन्त्री कार्की

 
ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २५ अक्टूबर । सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की ने कहा है कि सिर्फ भाषणबाजी और लिखित दस्तावेज तैयार करने से देश समृद्ध होनेवाला नहीं है । उन्होंने कहा कि आज जनता अनुभूतिजन्य समृद्धि की अपेक्षा में हैं, लेकिन नहीं हो पा रहा है ।
विज्ञापन दिवस के अवसर पर आज सोमबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । मन्त्री कार्की ने कहा कि देश को समृद्ध बनाने के लिए सभी को समान योगदान आवश्यक है । उन्होंने दावा किया है कि अगर प्रयास करेंगे तो १० साल के भीतर नेपाल दक्षिण एसिया में ही एक सम्पन्न देश बन सकता है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री कार्की ने कहा– ‘एक ही लक्ष्य होना चाहिए । वह है देश को समृद्धि की दिशा में अग्रसर बनाने का । केवल भाषण, दस्तावेज से अब जनता समृद्धि की अनुभूति करनेवाली नहीं है । अगर देशको समृद्ध बनाना ही है तो हम लोग सभी अपनी–अपनी जगह से जिम्मेवारीपूर्वक तरिकों से आगे बढ़ना होगा । अगर ऐसा होता है तो मुझे लगता है कि १० साल के भीतर हम लोग एसिया में एक सम्पन्न देश बना सकते हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *