Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार (कात्यायनी स्टेशन) में ट्रेन से कटकर 35 लोगों की मौत

 

पटना। बिहार के समस्तीपुर रेलवे डिविजन में खगड़िया−सहरसा रूट पर कात्यायनी स्टेशन के पास तेज गति से आ रही राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 35 लोगों के के मरने की पुष्टि हुई है। यह हादसा बिहार के बदला-धमरा घाट के बीच हुआ। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

बीबीसी की खबर अनुसार बिहार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एक के भारद्वाज ने इस हादसे में 35 लोगों के मरने की पुष्टि की है। भमारा स्टेशन समस्तीपुर संभाग के सहरसा-मानसी रेलखंड के अंतर्गत आता है।

जानकारी के अनुसार स्टेशन पर लोग जब खड़ी सहरसा−पटना एक्सप्रेस में चढ़ व उतर रहे थे तभी बगल वाली लाइन से राजधानी एक्सप्रेस गुजरी जिससे पटरी पर खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मरने वालों में से ज्यादातर कांवड़िया हैं। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन पर हुई इस घटना के समय कांवड़िए रेल पटरियों पर खड़े थे।

यह भी पढें   दीपक की लौ और हमारी सांस्कृतिक संवेदना : - डॉ. सत्यवान सौरभ

ट्रेन में लगाई आग, ड्राइवर को बनाया बंधक : उग्र लोगों ने दो ट्रेनों में आग लगा दी है और ड्राइवर को बंधक बना लिया है। स्थानीय यात्रियों ने इस दुर्घटना के बाद थोड़ी दूर जाकर रुकी राज्यरानी एक्सप्रेस पर पथराव किया। बताया यह भी जा रहा है कि ड्राइवर की ग्रामिणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है।train_hindi magazine

अभी मौत के सही आंकड़ा नहीं : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि मरने वालों का अभी सही आंकड़ा नहीं आया है। मौके पर दो ट्रेन पहले से ही मौजूद थी। कानून व्यवस्था की दिक्कत है। उन्होंने कहा ट्रेन में आगजनी और तोड़फोड़ की गई है।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

नरेंद्र मोदी ने दुख जताया : गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से कहा, ‘बिहार में हुआ ट्रेन हादसा दुखद है। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।’

ऐसे हुआ हादसा : श्रावण का आखिरी सोमवार होने के कारण भारी भीड़ थी। कावड़िए जल भरकर कात्यायनी मंदिर जा रहे थे। स्टेशन पर पहले से ही दो ट्रेने खड़ी थी। राज्यरानी एक्सप्रेस उक्त स्टेशन पर रुकती नहीं है इसीलिए हरा सिग्नल मिलने पर वह 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी उस दौरान सैंकड़ों कावड़िए ट्रेन का ट्रैक पार कर रहे थे। किसी को भी ट्रेन का उस ट्रैक पर आने का अंदाजा नहीं हुआ। यात्रियों को कोई चेतावनी भी नहीं दी गई थी।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

ताजा जानकारी के मुताबिक सहरसा के धमारा इलाके में एक रेल पुल पर लोग खगड़िया जिला में जल भरने जा रहे थे। ये सभी कावड़िए थे। करीब सैकड़ों लोग पुल पार कर रहे थे। तभी राज्यरानी एक्सप्रेस आ गई और ट्रेन की चपेट में आकर 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में 35 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। हादसे के बाद ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद इस मार्ग पर ट्रेन सेवा रोक दी गई है। समस्तीपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक अन्य अधिकारियों के साथ विशेष ट्रेन से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। (एजेंसी)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com