Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वतन्त्रता दिवस पर देशव्यापी कार्यक्रम

 

भारत का स्वतन्त्रता दिवस -१५ अगस्त) के अवसर पर नेपाल-भारत मैत्री संघ तथा भारतीय दूतावास द्वारा देश के विभिन्न जिलों में विविध कार्यक्रम किया गया है। इसी अवसर पर काठमांडू में भी नेपाल-भारत मैत्री समाज द्वारा शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम किया गया। सोल्टी होटल में आयोजित उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम लस्करी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मन्त्रिमण्डल के अध्यक्ष खिलराज रेग्मी उपस्थित थे। अतिथि के रूप में भूपु प्रधानमन्त्री र्सर्ूयबहादुर थापा, प्रा. लोकराज बराल, भेषबहादुर थापा, भुपू सेनापति रुकमांगद कटुवाल आदि थे।

स्वतन्त्रता दिवस पर देशव्यापी कार्यक्रम
स्वतन्त्रता दिवस पर देशव्यापी कार्यक्रम

उक्त अवसर में अतिथि वक्ताओं ने अपने-अपने विचार सारगर्भित शब्दों में व्यक्त किया। महामहिम भारतीय राजदूत जयन्त प्रसाद ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि नेपाल-भारत सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से अनादि काल से एक हैं और भविष्य में भी रहंेगे। भारत-नेपाल के हर क्षेत्र में विकास चाहता है। इसके लिए भारत हर सम्भव योगदान देता आ रहा है और भविष्य में वह सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने नेपाल के आसन्न चुनाव के सर्न्दर्भ में कहा कि भारत की आत्मिक इच्छा है कि नेपाल में राजनीतिक स्थिरता हो और लोकतन्त्र मजबूत हो। इसी में दोनों देश का कल्याण निहित है।
मन्त्रिपरिषद के प्रमुख तथा विशिष्ट अतिथि खिलराज रेग्मी ने भारत के ६७ वे स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर भारत और भारत की जनता की सुखसमृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भारत-नेपाल की मित्रता अटूट है और रहेगी। इसी सर्न्दर्भ में उन्होंने नेपाल में आसन्न चुनाव को यथा समय सुसम्पन्न कराने की भी प्रतिवद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम उद्घाटन के बाद नेपाल-भारत मैत्री समाज ने नेपाल भारत की राजनीति में सक्रिय भूमिका निर्वाह करनेवाले तीन वयोवृद्ध नागरिककों को विशिष्ट अतिथि रेग्मी द्वारा सम्मानित किया गया। इस क्रम में नेपाल-भारत मैत्री समाज द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सोभिनियर-२०१३’ का विमोचन कार्य मन्त्रिपरिषद अध्यक्ष रेग्मी के हाथों सम्पन्न हुआ। अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्रेम लस्करी ने कहा कि नेपाल-भारत मैत्री समाज दोनों देशों के बीच स्थापित मैत्री भाव को अक्षुण्ण रखने के लिए हर सम्भव प्रयास करते आ रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा।
वीरगंज स्थित हमारे सम्वाददाता अनिल तिवारी के अनुसार भारतीय महावाणिज्य दूतावास वीरगन्ज ने भी भारत के ६७वे स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया। वीरगन्ज स्थित महावाणिज्य दूतावास परिसर में आयोजित स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम में महावाणिज्य दूत आशुतोष अग्रवाल ने झण्डोत्तोनल किया था
इस अवसर पर वणिज्यदूत आशुतोष अग्रवाल ने भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा व्यक्त राष्ट्र के नाम सन्देश को पढÞ कर सुनाया। इस अवसर पर वीरगंज, धनुषा, र्सलाही, रौतहट, चितवन में स्थित सब हेल्थ पोष्ट तथा स्वास्थ्य केन्द्रों को एम्बुलेन्स तथा बस प्रदान किया गया। इस तरह भारत-नेपाल के र्सवाङ्गीण विकास तथा आर्थिक उन्नति के लिए सहयोग उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहने की बात महावाणिज्यदूत अग्रवाल ने व्यक्त की। िि

ि

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *