Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनतेरस पर करें ये उपाय, लक्ष्मी का होगा आपके घर में स्थायी वास

 

धनतेरस पर आर्थिक तंगी दूर करने और धन-समृद्धि बढ़ाने के लिए कई तरह के सरल उपाय ( Dhanteras Ke Upay ) किए जाते हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर, यमराज, गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इसके साथ ही गाय और गाय कुल के मवेशियों की पूजा भी की जाती है। गायों को देवी लक्ष्मी के अवतार के रूप में मानते हैं इसलिए वहां के लोग गाय का विशेष सम्मान और आदर करते हैं। आओ जानते हैं धन तेरस के सरल 10 शुभ उपाय।

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना, चांदी, बर्तन और धनिया, क्या होगा फायदा
1. चावल के दाने और दक्षिणावर्ती शंख के उपाय : इस दिन साबूत चावल के 21 दाने लें और उनकी पूजा करके उन्हें लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख लें। इससे धन की तंगी दूर हो जाएगी। धनतेरस की पूजा से पहले एवं बाद में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर घर में चारों तरफ थोड़ा-थोड़ा छिड़कें। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
2. 13 दीपक : धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त घर में दीपदान किया जाता है। धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार पर 13 और घर के अंदर भी 13 दीप जलाने होते हैं। इसके अलावा चाहें तो यह भी कर सकते हैं कि इस दिन 13 दीपक जलाएं और घर के सभी कोने में रख दें। आधी रात के बाद सभी दीपकों के पास एक एक पीली कौड़ियां रख दें। बाद में इन कौड़ियों को जमीन में गाड़ देते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में अचानक से धनवृद्धि होगी।
3. सोने से पूर्व दीपक जलाएं : परिवार के सभी सदस्यों के घर आने और खाने-पीने के बाद सोते समय एक पुराने दीपक में सरसों का तेल डालकर उसे जलाया जाता है। फिर उसे घर में सभी जगह घुमाया जाता है और इसके बाद यह दीपक घर से बाहर दक्षिण की ओर मुख कर नाली या कूड़े के ढेर के पास रख दिया जाता है। इसके बाद जल चढ़ा कर दीपदान करते समय यह मंत्र बोला जाता है-

यह भी पढें   भारत सरकार बहुत जल्द जनकपुर धाम से अयोध्या धाम के बीच ट्रेन सेबा संचालन करेगी

मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्यया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यज: प्रीतयामिति।।

4. खरीदें धनिया : धन तेरस के दिन सोना खरीदने का प्रचलन है। सोना नहीं खरीद सकते हैं तो पीतल का बर्तन खरीदें। यह दोनों वस्तुएं नहीं खरीद सकते हैं तो धनिया खरीदें। खासकर धनिया खरीदकर उस माता लक्ष्मी को अर्पित करना बहुत ही शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का नुकसान नहीं होता है।

5. कौड़ियां : धन समृद्धि बढ़ाने के लिए कौड़ियां खरीदकर उसकी पूजा करते हैं और उसे तिजोरी में रखते हैं। कौड़ीयां खरीदें और यदि वे पीली ना हो तो उन्हें हल्दी के घोल में पीला कर लें। बाद में इनकी पूजा कर अपनी तिजोरी में रखें।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक, सकारात्मक पहल – महेश बस्नेत

6. हल्दी की गांठ : इस दिन कुछ खड़ी हल्दी खरीदना भी शुभ है। शुभ मुहूर्त देखकर बाजार से गांठ वाली पीली हल्दी अथवा काली हल्दी को घर लाएं। इस हल्दी को कोरे कपड़े पर रखकर स्थापित करें तथा षडोशपचार से पूजन करें। यह भी धन समृद्धि को बढ़ाने वाला उपाय है।
7. खीर बताशे करें दान : धनतेरस के दिन यदि आप चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि अन्य सफेद वस्तुएं दान करते हैं, तो आपको धन की कमी नहीं होगी। जमा पूंजी बढ़ने के साथ ही कार्यों में आ रहीं बाधाएं भी दूर होंगी। इस दिन यदि आपके दरवाजे पर कोई भिखारी, जमादार या गरीब व्यक्ति आए, तो उसे खाली हाथ न भेजें। आप कुछ न कुछ उसे जरूर दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको समृद्धि का आशीष देती हैं। इससे आपको हर कार्य में अपार सफलता भी मिलेगी।
ALSO READ:धनतेरस पर खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त कौनसा है?
8. केले का पौधा लगाएं : इस दिन आप किसी मंदिर या उचित स्थान पर जाकर केले का पौधा या कोई सुगंधित पौधा लगाएं। जैसे-जैसे ये हरे भरे और बड़े होंगे, आपके जीवन में भी समृद्धि और सफलताएं बढ़ेंगी।

यह भी पढें   एडीबी के सहयोग से बनने वाली सड़क परियोजना के लिए नेपाली, भारतीय और चीनी निर्माण कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा

9. झाड़ू खरीदें : धन तेरस पर नई झाड़ू खरीदकर उसकी पूजा की जाती है। घर में नई झाड़ू लाने के अलावा आप किसी मंदिर में या किसी सफाईकर्मी को अच्‍छी वाली झाड़ू खरीदकर दान कर सकते हैं। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होंगी। ऐसी मान्यता है कि झाड़ू घर से दरिद्रता हटाती है और इससे दरिद्रता का नाश होता है। धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू लाने के बाद इस पर एक सफेद रंग का धागा बांध देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर की आर्थिक स्थिति सुधर जाती है।

10. लौंग के उपाय : यदि आपके पास धन नहीं टिकता है, तो इस धनतेरस से दीपावली के दिन तक आप मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान एक जोड़ा लौंग चढ़ाएं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *