हवाला का रुपीए के साथ एक केरियर गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त ।

माला मिश्रा बिराटनगर । भारतीय सीमा से सटे इलाका प्रहरी कार्यालय रानी पुलिस 8 लाख 20 हजार नेपाली रुपीए के साथ एक ब्यक्ति को नियंत्रण में ले आगे का करवाई शुरू कर दिया है । पुलिस को अंदेशा है कि उक्त रुपीए हवाला कारोबारी का है जो केरियर के माध्यम से जोगबनी से नेपाल भेज रहा था । थाना पुलिस के अनुसार भारतीय सीमा से सटे बिराटनगर वार्ड 18 भेड़ियारी में एक स्कूटी सवार को तलासी लिया जहां उक्त रुपीए बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा नियंत्रण में लिए ब्यक्ति सीमावर्ती झापा जिला के बिर्तामोड़ वार्ड 3 निवासी उमेश साह है ।
रानी थाना पुलिस के अनुसार 1000 का 325 पीस, 500 का 640 पीस, 100 का 1600 पीस , 50 का 106 पीस बरामद होने की जानकारी दिया है । बरामद रुपीए सहित उक्त व्यक्ति को राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यालय के हवाले किया है , जहां आगे की करवाई चल रहा है ।
मोरंग पुलिस का प्रवक्ता दीपक श्रेष्ठ ने इसकी जानकारी दिया है । बता दे कि इससे पूर्व भी कई दफा नेपाली रुपीए के साथ हवाला कारोबारी से जुड़े केरियर का गिरफ्तारी हुआ है। सीमावर्ती जोगबनी बिराटनगर के कई कारोबारी इस अवैध धंधा में संलग्न है जिसका खुलासा गिरफ्तारी के बाद होता रहा है ।

