Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । आस्था का पर्व जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जनकपुरधाम के गंगासागर, धनुष सागर,रत्न सागर, अग्नि कुंड, बिहार कुंड, दूधमती नदी सहित अन्य सरोवरों में छठ ब्रतियों ने अस्ताचल सूर्य का अर्घ्य दिया। इस वार पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह के द्वारा बीरगंज तथा जनकपुरधाम के गंगासागर सहित अन्य सरोवरों में हेलीकॉप्टर से पुष्प बृष्टि की गयी। इसी तरह जनकपुरधाम के छठ देखने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी जनकपुरधाम में पहुंचे हैं। बिहार से भी छठ पर्व करने के लिए सपरिवार पहुंचे हैं। छठ पर्व के अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा घाट को कृत्रिम रोशनी से सजाया गया हैं। जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

यह भी पढें   मेची कॉरिडोर के सुखानी पुल का ठेका 14 साल बाद रद्द, ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com