आज का पंचांग:- आज दिनांक 11 नवम्बर 2021 गुरुवार शुभसंवत् 2078
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌹
*धनं देहि प्रियां देहि पुत्रं देहि सुरेश्वरि।*
*धर्मं देहि यशो देहि षष्ठी देव्यै नमो नम:।।*
🙏🙏🙏🙏
*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*11 नवम्बर 2021 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- कार्तिक
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- सप्तमी दिन में 12:09 तक उपरांत अष्टमी,
नक्षत्र :- श्रवण रात्रि 8:36 तक उपरांत धनिष्ठा,
योग:- गण्ड दिन में 12:51 तक उपरांत वृद्धि,
करण:- वणिज,
सूर्योदय :- प्रातः 06:30
सूर्यास्त : संध्या 05:26
सूर्य :- *विशाखा नक्षत्रे तुला राशौ सूर्य:*
चंद्रमा :- *मकर राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:25 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज के सूर्योदय से 3 घण्टे पूर्व माता कौशिकी (कोशी) की शेष पूजन सम्पन्न कर 2 घण्टे पूर्व से छठ घाट पर षष्ठी देवी एवं भगवान भास्कर की आराधना आरम्भ की जाएगी एवं प्रातः 6:28 से 6:45 तक सूर्याघ्य देकर सूर्यषष्ठी व्रत पूर्ण किया जाएगा। पुनः उत्तर पूजन कर व्रत पारण किया जाएगा। आज का सूर्य पूजन एवं आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ सबको उत्तम नौकरी आजीविका, सुख सौभाग्य, सन्तति सन्तान दायक होगा। आज का विशेष पूजन सर्व सिद्धिदायक, उत्तम आयु आरोग्यता, विद्या बुद्धि दायक, भाग्यकारी एवं लाभकारी होगा।*
*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*
🐏मेष
आज व्यापार में वृद्धि के योग हैं. ब्याज, कमीशन में से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे. क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें. खान-पान में संयम बरतें.
🐂वृष
आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है. विजातीय आकर्षण रहेगा. विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. क्या न करें- आज मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है.
👫मिथुन
आज धार्मिक स्थल की यात्रा होगी और भाग्योदय के प्रसंग भी बनेंगे. व्यापार में नई परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं. क्या न करें- आज बड़ा निवेश करने से बचें, साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता न करें.
🦀कर्क
आज उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं. घर पर भी माहौल खुशनुमा रहेगा. क्या न करें- आज किसी व्यक्ति की जमानत न लें.
🐅सिंह
आज प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे. आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी. दूसरों पर बहुत अधिक निर्भरता नुकसानदेह साबित हो सकती है. क्या न करें- दूसरों के निजी मामलों में आज दखल न दें, नुकसान संभव है.
🧕कन्या
आज तन एवं मन से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे. परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा. क्या न करें- आज शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर बिना सोच-विचार के कोई कदम न उठाएं.
⚖️तुला
आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा. क्या न करें- आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा न बनें.
🦂वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा. परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे. क्या न करें- आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय न लें. अपने से छोटों पर हावी होने की कोशिश न करें.
🏹धनु
आज धार्मिक यात्रा या दैवीय-दर्शन का लाभ मिल सकता है. विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है. क्या न करें- आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें. सोच-विचारकर ही कदम आगे बढ़ाएं.
🐊मकर
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है. व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. क्या न करें- आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें.
🍯कुंभ
आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. दिन भर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे. क्या न करें- आज किसी बड़े निवेश विशेषकर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला न लें.
🐟मीन
आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी. पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं. क्या न करें- आज अकेलेपन से बचने के लिए गलत साथ का सहारा न लें।
आलेख…
*✒✒ ✍🏻 ✍🏻*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*आवश्यक संपर्क एवं व्हाट्सएप नं.- 7004427683*
*9934428775*
*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*आवश्यक संपर्क एवं व्हाट्सएप नं.- 7004427683*
*9934428775*

