Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर का मेयर कोरोना का खात्मा का संकल्प ले छठी मैया को दिया दण्ड प्रणाम सहित दिया अर्ध्य

 


माला मिश्रा बिराटनग। बिराटनगर महानगरपालिका का मेयर भीम पराजुली दण्ड प्रणाम व डूबते उगते सूर्य को अर्ध्य दे चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया। इस दफा उनके साथ परिवार के सदस्य प्रमिश पराजुली भी थे जो दण्ड प्रणाम सहित अनुष्ठान में साथ दिया । बताया गया कि यह पहिला दफा नही है । यह उनका छठ महापर्व पर 18 वां दण्ड प्रणाम सहित का अनुष्ठान है । चार दिवसीय छठ पर्व का आज चौथा दिन बिराटनगर के सिंघिया घाट पर अपना अनुष्ठान सफलता पूर्वक समापन किया । बता दे कि मेयर श्री पराजुली छठ पूजा अनुष्ठान के दूसरे दिन लगभग 10 बजे बिराटनगर के पोखरिया शिव मंदिर से दण्ड प्रणाम का शुरुवात किया जो उनके निवास स्थल के समीप है, लगातार चार घंटा का दण्ड प्रणाम देते छठ घाट पहुचे । धार्मिक कार्य मे हमेशा सक्रिय मेयर पराजुली का प्रेस सलाहकार कौशल निरौला ने बताया कि नहाय खाय, खरना सहित निराधार ब्रत रह मेयर श्री पराजुली सिंघिया घाट पहुच डूबते और उगते सूरज को अर्ध्य दिया ।
प्रेस सलाहकार के अनुसार 28 वर्ष के उम्र से मेयर पराजुली छठ पर्व करते आ रहे है । मेयर बनने के बाद उनका यह चौथा दण्ड प्रणाम है । इस वर्ष नगरवासी का सुख , शांति ,समृद्धि के साथ साथ कोरोना महामारी का खात्मा लिए निराधार ब्रत और छठ मैया को दण्ड प्रणाम सहित अर्ध्य देने की बात मेयर पराजुली ने कही है ।

यह भी पढें   नेपाल -भारत सम्बन्ध एक नए युग की तरफ बढने के लिए प्रतिबद्ध : रवि लामिछाने

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *