इन्धन में मूल्य वृद्धि, पेट्रोल प्रति लिटिर १३६ रुपये, गैस प्रति सिलेंडर १५७५
काठमांडू, ११ नवम्बर । नेपाल सरकार ने पेट्रोलिय पदार्थ में मूल्य वृद्धि की है । नेपाल आयल निगम द्वारा जारी सूचना अनुसार पेट्रोल, डिजल, मिट्टीतेल, हवाई इन्धन और गैंस सिलेंडर सभी में मूल्य वृद्धि की गई है । जारी सूचना अनुसार पेट्रोल, डिजल, मिट्टीतेल में ३–३ रुपये मूल्यवृद्धि हुई है । गैस सिलेंडर में प्रति सिलेंडर ७५ रुपयों से मूल्य वृद्धि हुई है ।
अब गैस सिलेंडर की नयां मूल्य १५७५ है । इसीतरह पेट्रेल की मूल्य पर लिटिर १३६ पहुँच गई है । नयां मूल्य अनुसार मिट्टीतेल और डिजल का मूल्य ११९, हवाई इन्धन (आन्तरिक) १०१ है । नेपाल आयल निगम के सह प्रवक्ता पुस्कर कार्की ने दावा किया है कि मूल्य वृद्धि के बाद भी निगम को पेट्रोल में प्रति लि. १७.८५, डिजल में १३.१४, गैस सिलेंडर में प्रति सिलेंडर ६५७.८४ नुक्सान है । बताया गया है कि नयां मूल्य अनुसार भी निगम को हर १५ दिनों में २ अरब ६२ करोड नुक्सान (घाटा) होनेवाला है ।

