आज किराँत धर्मगुरु फाल्गुनन्द जी की जन्म जयंती
काठमांडू, ११ नवम्बर । किराँत धर्मावलम्बियों के लिए आदर्शपुरुष एवं धर्मगुरु फाल्गुनन्द का आज जन्म जयंती मनाया जा रहा है । समाज सुधार के लिए फाल्गुनन्द की ओर से की गई कर्मों को स्मरण करते हुए हर साल कार्तिक २५ गते जन्म जयंती मनाने की परंपरा है । सरकार ने भी उनको राष्ट्रीय विभूती की मान्यता दी है ।
इसी अवसर पर प्रधानमन्त्री शेर बहादुर देउवा ने एक विज्ञप्त जारी करते हुए फाल्गुनन्द के अनुयायी एवं किराँत धर्मावलम्बियों को शुभकामना व्यक्त किया है । विशेषतः नेपाल की पूर्व पहाडी जिला पाँचथर, ताप्लेजुङ, ते¥हथुम, इलाम, झापा जैसे जिलों में विशेष रुप में फाल्गुनन्द जयंती मनाया जाता है ।
फाल्गुनन्द का जन्म वि.सं. १९४२ साल कार्तिक २५ गते इलाम में हुआ था । किराँत भाषा, लिपी, संस्कार, संस्कृति की विकास और समाज सुधार के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था । उनका निधन वि.सं. २००५ साल में हुआ था ।

