शिक्षा मंत्री पौडेल यूनेस्को महासभा में भाग लेने के लिए फ्रांस की चले गए

काठमांडू, ११ नवम्बर । शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री देवेन्द्र पौडेल फ्रान्स चले गए हैं । संयुक्त राष्ट्रसंघ मातहत रहे शैक्षिक, विज्ञान तथा सांस्कृतिक संगठन युनेस्को की ४१वें महासभा में सहभागिता हेतु बुधबार रात मन्त्री पौडेल फ्रान्स की राजधानी पेरिस की ओर गए हैं ।
महासभा में विश्व के १९३ राष्ट्रों के प्रतिनिधि सहभागी रहेंगे । कार्यतालिका अनुसार शिक्षा मन्त्री एवं युनेस्को के लिए नेपाल अध्यक्ष पौडेल आज अर्थात् नवम्बर ११ के दिन महासभा में सम्बोधन करने जा रहे हैं । मन्त्री पौडेल के सचिवालय स्रोत अनुसार विश्वव्यापी आधुनिक शिक्षा संबंधी विषयों को लेकर मन्त्री जी सम्बोधन करेंगे । इसीतरह विज्ञान तथा प्रविधि, समाज विज्ञान, आम संचार, संस्कृति, जलवायु परिवर्तन आदि विषयों को लेकर भी मन्त्री पौडेल विश्व जगत के प्रतिनिधियों के साथ विचार–विमर्श करेंगे ।
महासभा बैठक नवम्बर १७ तक जारी रहनेवाला है ।

