Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राजा को प्रधानमंत्री की चुनौतीः राज करना है तो आओ चुनाव लड़ें

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ११ नवम्बर । प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को गणतंत्र के खिलाफ न जाने के लिए चेतावनी दी है । बुधवार गणेशमन स्मृति शांति प्रतिष्ठान द्वारा काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधान मंत्री देउबा ने कहा कि अगर शासन करने की इच्छा है तो चुनावी प्रतिस्र्धा में उतर आना चाहिए ।
उन्होंने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह से कहा कि वह (देउवा) लोकतंत्र को छोड़कर सब कुछ सौंपने के लिए तैयार हैं । अपनी जेल जीवन स्मरण करते हुए प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा– ‘तब से गणतंत्र का माहौल शुरू हो गया था ।’ उन्होंने आगे कहा– ‘अगर आप शासन करना चाहते हैं, तो आओ और चुनाव लड़ो । लोकतंत्र में यह सुविधा है । लेकिन गणतान्त्रिक शासन व्यवस्था के खिलाफ मत जाओ ।’
प्रधानमन्त्री देउवा ने यह भी कहा कि वर्तमान संविधान के प्रति उनकी भी कुट असंतुष्टियां है । उसमें सुधार करने की प्रतिवद्धता भी उन्होंने व्यक्त किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com