Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामचन्द्र झा और वंशीधर मिश्र एकीकृत समाजवादी में मनोनित

 

काठमांडू, १५ नवम्बर । नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी ने रामचन्द्र झा को सचिवालय सदस्य और वंशीधर मिश्र को स्थायी कमिटी सदस्य में मनोनित किया है । नेकपा एमाले पृष्ठभूमि के झा पार्टी एकता से पहले माओवादी केन्द्र में थे । नेकपा विभाजित होने के बाद नेकपा माओवादी केन्द्र में रहे झा माओवादी को छोड़कर एकीकृत समाजवादी में प्रवेश किए हैं । इसीतरह एमाले पृष्ठभूमि के मिश्र ने भी एमाले छोड़कर एकीकृत समाजवादी को चयन किया है ।
इसीतरह नेकपा माले छोड़कर आए कुलप्रसाद फुँयाल, शंकर पोखरेल, निलमणि बराल भी एकीकृत समाजवादी में केन्द्रीय सदस्य नियुक्त हो गए हैं । एमाले पृष्ठभूमि के फुयाल पूर्वसांसद् भी हैं । इसीतरह नेकपा एमाले डडेलधुरा के अध्यक्ष डा. तारा जोशी भी एकीकृत समाजवादी में केन्द्रीय सदस्य बन गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *