अदालत के संबंध में मौन रहना कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता हैः थापा

काठमांडू, १५ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता गगनकुमार थापा ने अपने ही पार्टी के सभापति शेरबहादुर देउवा को चेतावनी देते हुए कहा है कि अदालत के संबंध में मौन रहना कांग्रेस के लिए ही भारी पड़ सकता है । आइतबार आयोजित पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक में बोलते हुए नेता थापा ने कहा कि अदालती विवाद में मौन रह कर कांग्रेस ने गलती की है ।
प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी सभापति देउवा को ध्यानाकर्षण कराते हुए नेता थापा ने कहा– ‘अदालत में जो कुछ हो रहा है, इसमें नेपाली कांग्रेसको मौन रहना ठीक नहीं है । मुझे लगता है कि अगर हम लोग मौन रहते हैं तो कांग्रेस पार्टी और वर्तमान व्यवस्था को ही भारी पड़ सकता है, उसके लिए भारी मूल्य चुकना पड़ सकता है ।’ नेता थापा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल को भी आग्रह किया कि अदालत में जो कुछ हो रहा है, उसके संबंध में समन्वय समिति में विचार–विमर्श किया जाए ।
स्मरणीय है, प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर जबरा के ऊपर गम्भीर आरोप लगाते हुए नेपाल बार एसोसियसन के नेतृत्व में कानून व्यवसायी आन्दोलित हैं । यहां तक कि सर्वोच्च अदालत के ही न्यायाधीश भी आन्दोलित हैं, वे लोग भी इजलास में नहीं रह रहे हैं ।

