Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानन्यायाधीश द्वारा तय इजलास में सहभागी ना होने के लिए नेपाल बार द्वारा न्यायाधिशों को पत्राचार

 

काठमांडू, १५ नवम्बर । प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर जबरा द्वारा तय इजलास में न रहने के लिए सर्वोच्च अदालत के १९ न्यायाधिशों को व्यक्तिगत रुप में पत्राचार की गई है । नेपाल बार एसोसियसन की ओर से सभी न्यायाधीशों को अलग–अलग पत्र लिखकर ऐसा कहा गया है ।
बार महासचिव लिलामणि पौडेल ने कहा कि प्रधानन्यायाधीश जबरा के विरुद्ध गम्भीर आरोप है, इसीलिए उनको पद से इस्तिफा देना ही बेहत्तर है । उन्होंने कहा– ‘इसिलिए प्रधानन्यायाधीश द्वारा तय इजलास में ना रहने के लिए और मुद्दा की सुनुवाई ना करने के लिए अनुरोध करते हुए न्यायाधिशों को पत्र लिखा गया है । क्योंकि उनके ऊपर गम्भीर आरोप है ।’
इसीतरह एसोसियसन के सचिव ऋषिराम घिमिरे के अनुसार प्रधानन्यायाधीश जबरा को पद से इस्तिफा दिलाने के लिए कानून व्यवसायी आन्दोलित हैं, उनको असहयोग करने के लिए ही न्यायाधिशों को पत्र लिखना पड़ा है । स्मरणीय है, प्रधानन्यायाधिश जबरा को पद से हटने के लिए अनुरोध करते हुए लगभग दो हफ्तो ने कानून व्यवसायी आन्दोलित हैं, नेपाल बार एसोसियसन के नेतृत्व में चरणबद्ध आन्दोलन जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com