जनकपुर मे भव्य जन्माष्टमी मेला
कैलास दास ,जनकपुर , २९ अगस्त। जनकपुर के रेल्वे स्टेशन पर हरेक वर्ष की तरह इस वार भी भव्य एवं अति आकर्षक कृष्ण जन्मष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण को श्रद्धालुओं व्दारा पुजा किया गया । इस अवसर पर भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है । करीब ४६ वर्ष से एक ही स्थल पर मनाते आ रहे कृष्णजन्मष्टमी मेला देखने के लिए नगर भर का श्रद्धालु यहाँ जमा हुये थे ।
गुरुवार सुबह से ही जनकपुर के रेल्वे स्टेशन पर भगवान कृष्ण के पूजा के लिए श्रद्धालु भक्त एवं दर्शनार्थीयों की भीड लगी थी । और यह भी रात को १२ बजे तक रही ।
खास कर साम के समय इतने ज्यादा लोग जमा हो चुके थे कि भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए रेल्वे स्टेशन से भानु चौक तक दर्शनार्थीयों को लाइन लगना पडा । दर्शनार्थीयों को किसी प्रकार की समस्या नही हो उसके लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था किया गया था ।
वैसे जनकपुर मे छठ और दीपावली तथा कृष्णाष्टमी मे यहाँ के पुरे परिवार के साथ दर्शन करने दर्शनार्थी जाते है । जन्माष्टमी के धनुषा और महोत्तरी के विभिन्न गाँवो मे मेला लगा था । इस वार से जनकपुर मे भी दो जगह मेला लगा है । बलवा टोल और कृष्ण मन्दिर मे भी भव्यताका साथ पूजा किया गया है ।

