सर्वोच्च की समस्या समाधान के लिए प्रधानमन्त्री पहल कर रहे हैंः नेपाल
काठमांडू, १८ नवम्बर । सत्ता साझेदार नेकपा एकीकृत समाजवादी के नेता माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि सर्वोच्च अदालत की समस्या समाधान के लिए प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा पहल करने जा रहे हैं । आज बिहिबार धनगढी में पार्टी के लिए सूदुरपश्चिम प्रदेश कार्यालय उद्घाटन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे नेता नेपाल ने कहा कि सर्वोच्च में दिखी गई समस्या जल्द समाधान हो जाना चाहिए, इसके प्रति पाँच दलीय गठबन्धन प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा– ‘समस्या को लेकर सत्ताधारी दलों का बैठक हो चुका है । समस्या समाधान के लिए तत्काल पहल होना चाहिए, इसमें भी हम लोग सहमत हैं, अब प्रधानमन्त्री जी ही प्रधानमन्त्री की हैसियत से पहल करेंगे ।’
पार्टी कार्यालय उद्घाटन करते हुए नेता नेपाल ने कहा कि सूदुरपश्चिम प्रदेश से एकीकृत समाजवादी का झण्डा फहराना शुरु हुआ है, जो मेची तक पहुँचनेवाला है । उन्होंने कहा कि तत्कालीन समय में नेकपा एमाले की पार्टी कार्यालय कञ्चनपुर से शुरु हुआ था, आज नेकपा समाजवादी की कार्यालय भी सुदूरपश्चिम से ही शुरु हुआ है ।

