Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कानून व्यवसायियों के ऊपर पुलिस हस्तक्षेप, बार अध्यक्ष के साथ दर्जन वकील घायल

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । सर्वोच्च अदालत के प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर जबरा को पद से इस्तिफा देने के लिए मांग करते हुए आन्दोलनरत न्यायाधिश और वकीलों के ऊपर पुलिस प्रशासन ने दमन किया है । पुलिस दमन में नेपाल बार एसोसिएसन के अध्यक्ष चण्डेश्वर श्रेष्ठ के साथ एक दर्जन से अधिक वकिल घायल हो गए हैं ।
आन्दोलनरत वकिलों की समूह सर्वोच्च अदालत के मुख्य भवन की ओर जाते वक्त पुलिस ने हस्तक्षेप किया था । पुलिस और न्यायकर्मियों के बीच हुई हाथापाई के दौरान पुलिस ने लाठी का प्रयोग करते हुए वकिलों को वहां से हटाने का प्रयास किया था । वकिलों का आरोप है कि मुख्य रजिष्ट्रार लालबहादुर कुँवर ने दमन के लिए पुलिस परिचालन किया है । कानून व्यवसायियों ने उनको माफी मांगने के लिए कहा है ।
पुलिस दमन में बार अध्यक्ष श्रेष्ठ के अलवा उपाध्यक्ष ईश्वरीप्रसाद भट्टराई, सचिव ऋषिराम घिमिरे, प्रकाश महर्जन, कपिल पोखरेल, रमण कर्ण, युवराज भण्डारी, गोपाल सापकोटा आदि कानून व्यवसायी घायल हो गए हैं । पुलिस द्वारा निर्धारित सीमा रेखा को उलंघन करते हुए वकिलों की समूह आगे बढ़ते वक्त पुलिस ने बल प्रयोग किया था । एसोसिएसन के सचिव घिमिरे का कहना है कि शान्तिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस ने दमन किया है, प्रधानन्यायाधीश और मुख्य रजिष्ट्रार को माफी मांगनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *