Thu. Nov 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में विवाह पंचमी महोत्सव की तैयारी शुरु

 

मिश्रीलाल मधुकर, जनकपुरधाम (नेपाल) जनकपुरधाम में सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव की तैयारी शुरु हो गयी हैं। जानकी मंदिर में बधाई की शहनाई बजने लगी है। अयोध्या से आए राम लीला कलाकारों द्वारा राम लीला प्रारंभ की गयी हैं। जानकी मंदिर के महन्थ श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव ने पत्रकार सम्मेलन जानकी मंदिर के शीश महल में आयोजित कर जानकारी दी हैं कि 3दिसंबरसे सप्ताह ब्यापी सीताराम महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। 3दिसंबर को नगर भ्रमण, 4दिसंबर को फूलबारी लीला,5दिसंबर को धनुष यज्ञ, 6दिसंबर को तिलकोत्सव, 7दिसंबर को मटकोर , 8दिसंवर को विवाह महोत्सव तथा 9दिसंबर को राम कलेवा (मर्यादी) के वाद सप्ताह ब्यापी विवाह पंचमी महोत्सव समाप्त होगी। विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर बृदाबन के बाल व्यास के द्वारा जानकी मंदिर के प्रांगण में 29नवंवर से 7दिसंबर तक राम कथा का आयोजन किया गया है। इस विवाह पंचमी महोत्सव में बिबाह पंचमी महोत्सव में अयोध्या से बारात आने की चर्चा हैं लेकिन इसकी जानकी मंदिर के महन्थ श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव ने पुष्टि नहीं की है। बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा बिधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने आने की सहमति दे दी है। जनकपुरधाम के मेयर लाल किशोर साह ने बरबीघा सहित अन्य जगहो का अवलोकन किया हैं तथा नगरपालिका कर्मचारियों को सफाई करने का फरमान जारी किया है। बिबाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद नेपाल धनुषा के द्वारा 51 जोड़ी वर बधू की सामूहिक शादी जानकी मंदिर में आयोजित की जाएगी। नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा ने यात्रियों को निशुल्क भोजन, आबास तथा स्वास्थ्य शिविर लगाने की घोषणा की हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

हिन्दी अनुवाद काठमांडू, मंसिर १० – एकतरफा रूप से गन्ने का मूल्य निर्धारित किया जाता है, तो हमें यह स्वीकार्य नहीं होगा।”किसान आंदोलन में जाएंगे– उखु उत्पादक महासंघ सरकार द्वारा चालू सीजन के लिए एकतरफा रूप से गन्ने का न्यूनतम खरीद मूल्य निर्धारित करने की तैयारी किए जाने के बाद किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उखु उत्पादक महासंघ के अध्यक्ष श्यामबाबू यादव ने कहा है कि यदि सरकार किसानों की सहमति के बिना गन्ने का मूल्य निर्धारित करती है, तो किसान आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि “इस सीजन के लिए गन्ने का मूल्य निर्धारित करने के संबंध में हम दो–तीन बार कृषि मंत्रालय के साथ बातचीत कर चुके हैं । लेकिन गन्ने के मूल्य पर कोई सहमति नहीं बन पाई है । बातचीत में शामिल कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि वे एकतरफा रूप से आगामी मंत्रिपरिषद की बैठक में मूल्य निर्धारित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करेंगे । यदि हमारी सहमति के बिना गन्ने का मूल्य निर्धारित किया जाता है, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। चीनी मिलें बंद कर आंदोलन करेंगे।” यादव के अनुसार, गन्ने का मूल्य निर्धारित करने के लिए इसी मंसिर महीने की ३ और ४ तारीख को कृषि मंत्रालय में देशभर के किसान प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के बीच अलग–अलग वार्ताएँ हुई थीं । वार्ता में कृषि मंत्रालय के कर्मचारियों ने पिछले वर्ष की तुलना में गन्ने के मूल्य में प्रति क्विंटल ३० रुपये की वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, अध्यक्ष यादव का कहना है कि किसानों ने इस प्रस्ताव पर असहमति जताई थी। पिछले वर्ष किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाली ७० रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी के अतिरिक्त चीनी उद्योगों से गन्ने का मूल्य ६२० रुपये प्रति क्विंटल मिला था। सरकारी सब्सिडी सहित पिछले सीजन में गन्ने का कुल मूल्य ६९० रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था। इस वर्ष कृषि मंत्रालय ने प्रस्ताव दिया है कि चीनी उद्योग किसानों को ६५० रुपये प्रति क्विंटल देंगे और सरकार की ओर से ७० रुपये की सब्सिडी मिलाकर किसानों को प्रति क्विंटल ७२० रुपये प्राप्त होंगे। वहीं, वार्ता के दौरान किसानों ने इस वर्ष चीनी के मूल्य में हुई वृद्धि को आधार बनाते हुए गन्ने का न्यूनतम खरीद मूल्य १,०२५ रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग की है । अध्यक्ष यादव ने कहा, “हमने वार्ता में मांग रखी है कि सरकारी सब्सिडी सहित गन्ने का मूल्य १,०२५ रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। यदि चीनी के मूल्य को आधार बनाए बिना एकतरफा रूप से गन्ने का मूल्य निर्धारित किया जाता है, तो हमें यह स्वीकार्य नहीं होगा।”

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com