जनकपुरधाम में विवाह पंचमी महोत्सव की तैयारी शुरु
मिश्रीलाल मधुकर, जनकपुरधाम (नेपाल) जनकपुरधाम में सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव की तैयारी शुरु हो गयी हैं। जानकी मंदिर में बधाई की शहनाई बजने लगी है। अयोध्या से आए राम लीला कलाकारों द्वारा राम लीला प्रारंभ की गयी हैं। जानकी मंदिर के महन्थ श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव ने पत्रकार सम्मेलन जानकी मंदिर के शीश महल में आयोजित कर जानकारी दी हैं कि 3दिसंबरसे सप्ताह ब्यापी सीताराम महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। 3दिसंबर को नगर भ्रमण, 4दिसंबर को फूलबारी लीला,5दिसंबर को धनुष यज्ञ, 6दिसंबर को तिलकोत्सव, 7दिसंबर को मटकोर , 8दिसंवर को विवाह महोत्सव तथा 9दिसंबर को राम कलेवा (मर्यादी) के वाद सप्ताह ब्यापी विवाह पंचमी महोत्सव समाप्त होगी। विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर बृदाबन के बाल व्यास के द्वारा जानकी मंदिर के प्रांगण में 29नवंवर से 7दिसंबर तक राम कथा का आयोजन किया गया है। इस विवाह पंचमी महोत्सव में बिबाह पंचमी महोत्सव में अयोध्या से बारात आने की चर्चा हैं लेकिन इसकी जानकी मंदिर के महन्थ श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव ने पुष्टि नहीं की है। बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा बिधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने आने की सहमति दे दी है। जनकपुरधाम के मेयर लाल किशोर साह ने बरबीघा सहित अन्य जगहो का अवलोकन किया हैं तथा नगरपालिका कर्मचारियों को सफाई करने का फरमान जारी किया है। बिबाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद नेपाल धनुषा के द्वारा 51 जोड़ी वर बधू की सामूहिक शादी जानकी मंदिर में आयोजित की जाएगी। नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा ने यात्रियों को निशुल्क भोजन, आबास तथा स्वास्थ्य शिविर लगाने की घोषणा की हैं।


