राप्रपा पार्टी अध्यक्ष पद में राजेन्द्र लिङ्देन ने किया उम्मीदवारी घोषणा

काठमांडू, २५ नवम्बर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के नेता राजेन्द्र लिङ्देन ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीद्वारी घोषणा किया है । नेपालगंज के नेता भी रहे पार्टी नेता धवलशमशेर राणा ने उनको समर्थन किया है । काठमांडू में आज बिहिबार आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के बीच नेता लिङ्देन ने उम्मीदवारी घोषणा किया ।
उम्मीदवारी घोषणा करते हुए नेता लिङ्देन ने कहा कि राप्रपा अध्यक्ष त्रय कमल थापा, पशुपति शमशेर राणा और डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी ने पार्टी को बंधक बनाया है । उनका कहना है कि अब पार्टी परम्परागत तरिके से और गुटगत राजनीति से चलनेवाला नहीं है । उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर वह पार्टी अध्यक्ष बन जाते हैं तो देश में कांग्रेस–कम्युनिष्ट से अलग काम करके दिखा सकते हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता धवल शमशेर राणा ने कहा कि अगर राप्रपा में नयां चेहरा नहीं लाएंगे तो पार्टी ही समाप्त हो सकती है, इसीलिए लिङ्देन को आगे बढ़ाया गया है । उनका मानना है कि यह पार्टी के लिए नयां शुरुआत भी है । स्मरणीय है, यही मार्गशीर्ष १५–१७ में राप्रपा महाधिवेशन काठमांडू में होने जा रहा है ।

