ट्रेडमार्क चोरी और साइबर अपराध के आरोप में व्यवसायी कार्की गिरफ्तार
काठमांडू, २५ नवम्बर । ट्रेडमार्क चोरी और ईमेल दुरुपयोग (साइबर अपराध) के आरोप में नेपाल पुलिस ने ‘खोटाङ हलेसी डेकोर’ के संचालक योगेन्द्र कार्की को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कहा है कि कार्की पहले हलेसी डेकोर में शेयरधनी के रुप में थे, वि.सं. २०७७ फाल्गुन में सभी शेयर बेचकर उन्होंने अपने ही नाम से हलेसी डेकोर नाम से व्यापार शुरु किया था । लेकिन उनके विरुद्ध ‘हलेसी डेकोर’ के ही ट्रेडमार्क और ईमल प्रयोग करने का आरोप है । यही आरोप के साथ पुलिस में निवेदन पंजीकृत होने के कारण पुलिस ने कार्की को गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरु किया है ।

