Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जाजरकोट में यात्रु बस दुर्घटना, ५ यात्रुओं की मौत, २५ घायल

 

काठमांडू, २८ नवम्बर । जाजरकोट जिला भेरी नगरपालिका–१३ बराहचौर में एक यात्रु बस दुर्घटना हो गई है । घटना आज सुबह २ः३० बजे की है । नेपालगंज से जाजरकोट की ओर जा रही ना६ख २७५७ नम्बर की यात्रु बस सडक किनारे से २ सौ मिटर नीचे खाई में गिर गई थी । दुर्घटना मेें ५ यात्रुओं की मौत हो गई है । बस में सवार अन्य २५ यात्रु घायल हो गए हैं ।
जाजरकोट जिला के प्रमुख जिला अधिकारी प्रेमप्रसाद देवकोटा के अनुसार दुर्घटना में दो पुरुष, दो महिला और एक बालिका की मृत्यु हुई है, उन लोगों का पहचान (सनाखत) होना बांकी है । प्रमुख जिला अधिकारी देवकोटा के अनुसार घायलों में से ३ यात्रु की अवस्था गम्भीर है । सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया है । दुर्घटनास्थल जिला सदरमुकाम जाजरकोट से ११ किलोमिटर पश्चिम में है ।
दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चला है । पुलिस ने बस और बस चालक को अपने नियन्त्रण में लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *