विवाह पंचमी महोत्सव की तैयारी का जायजा लिए जानकी मंदिर के कनिष्ठ महंत
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सीताराम बिबाह पंचमी महोत्सव के कार्यक्रम एक सप्ताह रह गए है। इसलिए जानकी मंदिर में तैयारी शुरू हो गयी हैं। जगह जगह स्वागत द्वार बनाये जा रहे है। मंदिर के भीतर सफाई की जा रही है। वृन्दावन वन बाल ब्यास का कथा सोमवार को शुरू होगा। इसलिए पंडाल तथा आवास की व्यवस्था की जायजा जानकी मंदिर के कनिष्ठ महंथ राम रोशन दास बैष्णव ने लिया। साथ में बाल ब्यास के बिश्वास पात्र शिष्य ध्रुब के. सी. भी मौजूद थे।


