आईसीपी में उग्र आंदोलन सहित का हड़ताल तत्काल स्थगित

माला मिश्रा बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर रानी स्थित आईसीपी नेपाल में कार्यरत मजदूरों का नौ सूत्रीय मांग के लिए पूर्व घोषित मंसिर 12 गते से उग्र आन्दोलन दो सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है ।
बताया गया है कि श्रम मंत्रालय द्वारा मंसिर 26 गते मजदुर सहित आंदोलनरत संस्था के साथ सर्वपक्षीय वार्ता में आने का आह्वान के बाद 12 मंसिर से होने जा रहे उग्र आन्दोलन सहित हड़ताल स्थगित किए जाने की जानकारी जनता समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ,
समाजवादी ट्रेड यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष मोहम्म्द नशरूल ने देते हुए बताया कि आईसीपी में कार्यरत लगभग 300 मजदूर को उनके हक हित के लिए नौ सूत्रीय मांग को लेकर आन्दोलन था । इसके लिए मंसिर 6 गते आईसीपी गेट में पत्रकार सम्मेलन कर मजदूर का मांग को गंभीरता से नही लेने पर उग्र आंदोलन सहित हड़ताल का घोषणा किया था ।नेता द्वय ने वार्ता के माध्यम से मजदूरों का मांग पूरा होने की उम्मीद जताया है।

