Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में नेपाल और भारत के उर्दू साहित्यकारों द्वारा गजल गोष्ठी

 
नेपालगन्ज में नेपाल और भारत के उर्दू साहित्यकारोंद्वारा मंसीर २५ गते शनिवार कोे मासिक गजल गोष्ठी

नेपालगन्ज/ (बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में नेपाल और भारत के उर्दू साहित्यकारोंद्वारा मंसीर २५ गते शनिवार कोे मासिक गजल गोष्ठी सम्पन्न हुआ है ।

गुल्जार–ए– अदब बाँके नेपालगन्ज के आयोजन में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–८ स्थित महेन्द्र पुस्तकालय के सभागार में ११ दिसम्बर शनिवार को सम्पन्न उर्दू मासिक गजल गोष्ठी में नेपाल और भारत के उर्दू साहित्यकारोंद्वारा गजल वाचन किया गया था ।

नेपालगन्ज के उर्दू साहित्यकार तथा ईमाम अहमद बिन हम्बल विकास केन्द्र के मौलाना अन्सर नेपालीद्वारा सञ्चालित मासिक गजल गोष्ठी की अध्यक्षता अवधी साँस्कृतिक बिकास परिष्द नेपालगन्ज के अध्यक्ष सच्चिदानन्नद चौव ने किया था ।

यह भी पढें   आज कापंचांग: आज दिनांक 14 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

वह मासिक गजल गोष्ठी में संबिधान सभा सदस्य सर्वतआरा खानम, गुल्जार–ए– अदब बाँके के अध्यक्ष हाजी अब्दुल लतीफ शौक, गुल्जार–ए– अदब बाँके के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी, अवधी साँस्कृतिक बिकास परिष्दका अध्यक्ष सच्चिदानन्नद चौवे, मौलाना अन्सर नेपाली, मेराज अहमद (हिमाल), सभासद् तथा उर्दू साहित्यकार अव्दुल हमीद सिद्दीकी (भोला), इल्लियास अन्सारी, सर्वर नेपाली, जमील अहमद हाशमी, भारत जिला बहराईच नानपारा के निवासी तथा अन्जुमन शहकारे उर्दू उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शारिक रब्बानी, नानपारा के निवासी तथा उर्दू साहित्यकार रसीद ह्यात, बायोबृद्ध उर्दू शायर मोहम्मद यूसुफ आरफी, युवा साहित्यकार समीर अली बेहना लगायत साहित्यकारों ने “आस्तीनों में भी साँप पाले गये” मिश्ररा पर अपनी–अपनी गजल वाचन किये थे मौलाना अन्सर नेपाली ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – नार्वे को पराजित करते हुए इंग्लैंड का सेमिफाइनल में प्रवेश

वह कार्यक्रम में संबिधान सभा सदस्य सर्वतआरा खानम के पिता नेपालगन्ज निवासी वरिष्ठ उर्दू शायर स्व.फारुक अहमद आरफी ने बाँके जिला के नेपालगन्ज में उर्दू साहित्यकारों की बुनिया रक्खा था वह बुनिया की मजबूती बनाने में गुल्जार–ए– अदब बाँके ने की है धन्यवाद देते हुये अब नेपालगन्ज में उर्दू साहित्यकारों के लिये गजल गोष्ठी करने के लिये भवन की आवश्यकता रही है वह भवन बनाने के लिये सहयोग करने की प्रतिवद्धता व्यक्त की थी मौलाना अन्सर नेपाली ने बताया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

मेराज अहमद हिमालद्वारा  वाचन  किया गया गजल

शमें बहदत जला कर उठा ले गये

साथ ही साथ उनके उजाले गये

नूरे हक और वका के भी हाले गये

जव से जन्नत से आदम निकाले गये

जो समन्दर में वहदत के डूबा किये

हक की कुर्बत का वह ही सिला ले गये

पाई आजादो हम ने लहूँ के एवज

जान दे कर हजारों जियाले गये

दूध भर–भर के प्याले पिलाये गये

आस्तीनों में भी साँप पाले गये ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *