Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश में स्थायी सरकार माओवादी (केन्द्र) ही दे सकती हैं : प्रचंड जनकपुर सम्मेलन

 
देश में स्थायी सरकार माओवादी (केन्द्र) ही दे सकती हैं – प्रचंड

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। प्रदेश दो के माओवादी (केन्द्र) का प्रथम सम्मेलन शनिवार को जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में आयोजित की गयी। इसका उद्घाटन माओवादी (केन्द्र) के अध्यक्ष पुष्प कुमार दहाल “प्रचंड” ने भर्चुअल माधमम से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश को स्थायी सरकार माओवादी ही दे सकती है। देश में राजशाही को खत्म कर गणतंत्र स्थापना में माओवादी पार्टी की अहम भूमिका रही है। इसके वाद सामंतवादी का खत्म करने तथा सर्वहारा वर्ग के अधिकार के लिए संघर्ष हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया। इस लड़ाई में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जान गंवाए। आगे प्रचंड ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती तथा सदस्यता अभियान चलाने की बात कहीं। प्रह्लाद बूढाथोकी अध्यक्षता में उद्घाटन सत्र में पूर्व मंत्री गिरिराज मणि पोखरेल, पूर्व मंत्री गणेश साह, बिश्व नाथ साह महेन्द्र पासवान, प्रदेश दो के आंतरिक मामला तथा संचार मंत्री भरत साह, श्रबण बरबरिया सहित प्रदेश दो के सभी जिला के पार्टी के नेता, उप मेयर भाग लिए। अतिथियों को अंग बस्त्र से स्वागत शहीद नगरपालिका के मेयर उदय कुमार बरबरिया ने किया वही मंच संचालन राम कुमार शर्मा ने किया।

यह भी पढें   बीरगंज में सजी सुरों की महफिल, राजेश पांडेय के गीतों पर झूमे संगीतप्रेमी
देश में स्थायी सरकार माओवादी (केन्द्र) ही दे सकती हैं – प्रचंड

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com