Fri. Nov 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी में घमासान

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। चार दिन पूर्व लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश दो के अध्यक्ष , सचिव ‘जिला अध्यक्ष का चयन किया गया है। इस चयन की घोषणा के बाद पार्टी में बिद्रोह उत्पन्न हो गया हैं। लोसपा के कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि इसबार महंथ ठाकुर ने बाजी मार ली है श्री ठाकुर ने अपने कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर ली है। पूर्व के तमलोपा नेताओं को जगह दी हैं वही पूर्व के राजपा के नेताओं को दरकिनार कर दिया हैं।

यह भी पढें   विदेश मंत्री शिशिर खनाल तथा राजदूत सुधाकर दलेला बीच मुलाकात

सवसे अधिक बिवाद प्रदेश सचिव को लेकर हैं। लोसपा के कई नेताओं का मानना है कि बरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किया गया है। धनुषा पार्टी अध्यक्ष में बिधायक परमेश्वर साह भी धनुषा जिला के लोसपा तथा कार्यकर्ताओं को पसंद नही है।

राजेन्द्र महतो पर जातिवाद का आरोप भी लग रहे हैं। यही कारण है कि शनिवार को बिद्यापति समारोह में राजेन्द्र महतो को हवाईअड्डे पर स्वागत के लिए उनके इर्द-गिर्द रहने बाले भी नेता और कार्यकर्ता भी कन्नी काट लिए। ऐसी नौवत भी आ रही थी की हवाईअड्डे पर काला झंडा दिखाया जाए लेकिन मामला शांत हो गया। स्थानीय चुनाव है। पार्टी में इस तरह का बिद्रोह होना पार्टी के लिए शुभ संकेत नही हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com