Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा अध्यक्ष का कार्यक्रम रद्द होना राजनीति गलियारों में चर्चा का बिषय बना

 
महन्थ ठाकुर, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष महंथ ठाकुर का सोमवार को जनकपुरधाम आना तय हो गया था आज उनके तमलोपा पार्टी समय से साथ रहने बाले बिधायक परमेश्वर साह के पुत्र की शादी में भाग लेना था लेकिन अंतिम समय में महंथ ठाकुर स्वास्थ्य का हवाला देकर जनकपुरधाम आने की असमर्थता जाहिर की हैं। अपने करीबी विश्वासपात्र परमेश्वर साह के बेटा की शादी में अचानक कार्यक्रम रद्द करना राजनीति गलियारों में चर्चा का बिषय बना हुआ हैं। लोग चार दिन पहले प्रदेश तथा जिला के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी की चयन से जोड़ कर देख रहे हैं। सभी नेता अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं। जिसमें महंथ ठाकुर के निर्णय पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।। शरद सिंह भण्डारी के समर्थक नाराज दिख रहे हैं । अंतिम समय में स्वास्थ्य का हवाला देकर महंथ ठाकुर का जनकपुरधाम का कार्यक्रम रद्द करने को लोग लोसपा नेताओं की नाराजगी ही मान रहे हैं। इधर राजेन्द्र महतो भैरहवा में है वे काठमांडू आने के बाद प्लेन का टिकट मिलने पर बिधायक परमेश्वर साह के पुत्र की शादी में भाग लेंगे । इसकी जानकारी राजेन्द्र महतो के पी.ए.किशोर गुरु ने दी हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 मई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

उधर महन्थ ठाकुर के नजदीकी सूत्रों का दावा है कि प्रदेश दो में जो कुछ हुआ है वह सर्वसम्मति से हुआ है। इसमे नाराजगी की कोई जगह नही है । उनका मानना है कि कुछ लोग जान बूझकर पार्टी को बदनाम करना चाहतें हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed