Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्रीस, पाकिस्तान और भारत के राजस्थान में भूकम्प के झटके

 

एथेंस, एएनआइ।

ग्रीस (Greece) के दक्षिणी द्वीप क्रीत (Crete Island) में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई है। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके

पाकिस्तान में भी बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फोर सीस्मोलाजी (एनसीएस) ने कहा कि आज सुबह करीब 11:20 बजे 4.3 तीव्रता के भूकंप ने पाकिस्तान को हिला दिया। एनसीएस ने ट्वीट करते हुए बताया कि सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई है।

यह भी पढें   सऊदी अरब के लिए प्रस्तावित नेपाली राजदूत सुनार को जर्मनी से निर्वासित किए जाने का रिकॉर्ड नहीं

राजस्थान के बीकानेर में भूकंप

नेशनल सेंटर फोर सीस्मोलाजी (एनसीएस) ने बताया कि बुधवार को राजस्थान के बीकानेर में भूकंप आया है, जिसकी रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता मापी गई है। एनसीएस के मुताबिक, सुबह करीब 10:25 बजे भूकंप के झटके महससू किए गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com