Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महंत ठाकुर ने आंदोलनकारियों की मांग को ठुकराया

 

काठमांडू, 29 दिसंबर । लोसपा के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का आंदोलन थमने का आसार नही दिख रहा है। आज अध्यक्ष महंत ठाकुर के निवास पर गये कार्यकर्ताओं के अनुसार अध्यक्ष ठाकुर द्वारा अधिकारी के चयन की मांग को पुनर्विचार करने से इनकार कर दिया गया है। आंदोलन कारी कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर आन्दोलन को और तीब्र करने की बात बताई है । नेता रमन पांडे ने कहा है कि अब सभी कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी ।

यह भी पढें   पूर्व राजदूत उपाध्याय की अध्यक्षता में ‘पारदर्शी समाज’ नामक संगठन का गठन

दरअसल अध्यक्ष ठाकुर ने स्थिति को अब पहचान लिया है । उनका मानना है कि यह आंदोलन के पीछे उन्हीके पार्टी के बरिष्ट सहयोगी का हाथ है। इसलिए अब वो पीछे नही हटेंगे। सूत्र के अनुसार श्री ठाकुर यह समझ रहें हैं कि उनका नही बोलने का फायदा उनके सहयोगी लेते आये हैं । जिसका नतीजा है कि जसपा से पार्टी टूट गई । अब वे पार्टी में गलत प्रथा को बढ़ावा नही होने देंगे । चाहे अगर किसीको पार्टी छोड़कर ही जाना है तो उसके लिए दरवाजा खुला है । इसलिए श्री ठाकुर ने आंदोलन कारियों की मांग को ठुकरा दिया है ।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद रक्सौल ने समारोहपूर्वक मनाई प्रथम राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती.....

लोसपा केन्द्रीय नेता एवं हिन्दी भाषा अभियानी रमन पाण्डेय के नेतृत्व में रामजी राय, धीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, सतिश लाल सहित की टोली अध्यक्ष ठाकुर से मिलने उनके  घर पर गयें थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *