Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिधायक सुरीता साह ने किसानों को खाद, बीज उपलब्ध कराने के लिए सदन में मांग रखी।

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । पूर्व मंत्री तथा बिधायक सुरीता साह ने किसानों को खाद, बीज उपलब्ध कराने के लिए सदन में पूरजोर मांग रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश दो कृषि प्रधान प्रदेश हैं। यहां की 80फीशदी जनता कृषि पर निर्भर हैं। धान के बाद यहां सवसे अधिक किसान गेहूं की खेती करते है लेकिन खाद, बीज उपलब्ध नहीं होने से किसान गेहूं की बुआई नहीं कर सके हैं। इसलिए प्रदेश सरकार इस पर ध्यान दें। आगे सुरीता साह ने कहा कि किसान को आंधी तूफान में धान फसल का मुआवजा भी नहीं मिला हैं। सरकार खाद कारखाना स्थापित करने की बात की थी लेकिन चार साल बीतने के बाद भी अभी तक अम्ल नहीं हो पाया हैं। प्रदेश दो में कमला, कोशी, बागमती जैसे सदा नीरा नदियाँ है अगर इसको प्रदेश दो के सभी जिलों में नहर की समुचित व्यवस्था की जाए तो किसान अति बृष्टि तथा अना बृष्टि से उवर सकता है। सुरीता साह ने प्रदेश दो में खासकर दलित महिला के साथ बढ़ रही हिंसा पर भी चिंता व्यक्त की।

यह भी पढें   २०० से ज्यादा विद्यार्थी लापता, २० बच्चों के बहने की पुष्टि

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com